9.6 C
London
Tuesday, December 2, 2025
Homeराज्यराजस्थान में सरकार रिपीट के लिए कांग्रेस ने अपनाया ये फॉर्मूला ,...

राजस्थान में सरकार रिपीट के लिए कांग्रेस ने अपनाया ये फॉर्मूला , नेताओं का रिकॉर्ड जुटाकर बनाई जा रही ऐसे रणनीति

Published on

जयपुर

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने के लिए संगठन ने तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव में अभी 8 से 9 महीने का समय शेष है लेकिन प्रत्याशियों की तलाश अभी से शुरू कर दी गई है। कांग्रेस ने उन नेताओं, विधायकों, प्रत्याशियों और पदाधिकारियों का रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है जो अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। प्रदेश प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा यह साफ कर चुके हैं कि पार्टी में सक्रिय रहते हुए जिन नेताओं, पदाधिकारियों ने आमजन के बीच ज्यादा से ज्यादा समय बिताया हो और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आगे रहें हो। उन नेताओं की सूची तैयार की जा रही है। यह सूची कांग्रेस आलाकमान को भेजी जाएगी। पार्टी हाईकमान इसी सूची के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण करेगी।

हर बूथ पर प्रदेश नेतृत्व की नजर
बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी हर बूथ को टारगेट किया है। प्रदेश के 54 हजार बूथों पर पार्टी की पूरी नजर है। पहले भारत जोड़ो यात्रा और अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पार्टी हर व्यक्ति तक संपर्क कर रही है। इससे पार्टी की मजबूती बढेगी। सरकार की योजनाओं और कांग्रेस की स्ट्रेटजी आमजन तक पहुंचेगी। रंधावा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के समापन के बाद पार्टी का प्रदेश नेतृत्व ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठकर बूथ और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। पार्टी का पूरा फोकस बूथ के जरिए सत्ता में वापसी का है।

11 ब्लॉक अध्यक्ष, 10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्तियां
कांग्रेस संगठन को मजबूत और सक्रिय करने के लिए ब्लॉक और मंडल स्तर पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने शुक्रवार 10 मार्च को 11 ब्लॉक अध्यक्ष, 10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष और 18 नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस के 400 में से 350 ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। शेष रहे ब्लॉकों में भी अध्यक्षों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।कांग्रेस प्रदेश के गांव ढाणी में रहने वाले हर व्यक्ति तक पहुंच बनाने का प्रयास कर रही है। यह बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने कैसा शासन दिया है और बीजेपी ने मूल मुद्दों से कैसे लोगों का ध्यान भटकाया है।

Latest articles

21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नगर निगम उपायुक्त ने दी सम्मान विदाई

भोपाल।नगर निगम भोपाल में अपनी सेवा अवधि पूर्ण करने वाले 21 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को...

निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए

भोपाल।नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी...

दिल्ली ब्लास्ट मामले में एनआईए के कश्मीर और लखनऊ में 8 ठिकानों पर छापे

दिल्ली ।दिल्ली में हुए आतंकी ब्लास्ट मामले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

सोलापुर में कार और ट्रक की टक्कर से 5 लोगों की मौत

सोलापुर ।महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तुलजापुर...

More like this

मप्र में हाईवे जाम , धार में आंदोलन जारी

धार ।  मध्यप्रदेश के 4 जिले बड़वानी, धार, खरगोन और खंडवा जिले के किसान...

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ‘हर बच्चे के बस्ते में गीता हो’ — मुख्यमंत्री डॉ. यादव—उज्जैन में भव्य आयोजन, गीता के सार्वभौमिक ज्ञान से नई पीढ़ी...

उज्जैन ।उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया।...

रायसेन में भरभराकर गिरा नायगांव पुल! बरेली-पिपरिया मार्ग पर बड़ा हादसा, 4 लोग घायल; कांग्रेस ने लगाया ‘भ्रष्टाचार’ का आरोप

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बरेली-पिपरिया मार्ग (स्टेट हाईवे) पर सोमवार को एक...