9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यरायबरेली पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जनता से मुलाकात के पहले हनुमान...

रायबरेली पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जनता से मुलाकात के पहले हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Published on

रायबरेली:

कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी आज गृहक्षेत्र पहुंच गए हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बछरावां के चुरुवा हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इससे पहले वह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से रायबरेली के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि जीतने के बाद रायबरेली में यह राहुल का दूसरा दौरा है।

राहुल गांधी रायबरेली दौरे में भुएमऊ गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान संगठन को और ताकतवर बनाने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान राहुल के अपनी मां सांसद सोनिया गांधी की निधि से जो काम हुए हैं, उनके बारे में भी जानकारी लेंगे। वह कार्यकर्ताओं की बात को सुनने के साथ जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।

राहुल के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकताओं के साथ जिले के लोगों में उत्साह है। वह सड़क मार्ग होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाऊस पहुंचे। गेस्ट हाऊस में राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल के आगमन को देखते हुए भुएमऊ गेस्ट हाऊस पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में अधिवक्ता, व्यापारी और डॉक्टरों के डेलिगेशन से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह के परिजनों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। ऐसी जानकारी कांग्रेस की तरफ से दी गई है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...