9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसाजिश या शरारत? बिजनौर में रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर, तेज रफ्तार...

साजिश या शरारत? बिजनौर में रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर, तेज रफ्तार से निकल गई ट्रेन, फिर…

Published on

बिजनौर,

यूपी के बिजनौर जिले में कुछ शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर छोटे-छोटे पत्थर रख दिए. हालांकि, ट्रेन तेज रफ्तार से सुरक्षित निकल गई. जब ट्रेन के पहियों से पत्थर टकराने की आवाज आई तो ड्राइवर ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच-पड़ताल शुरू की. मौके से पत्थर के टुकड़े मिले हैं.

गौरतलब है कि ये घटना ऐसे समय आई है जब देश के अलग-अलग हिस्सों से रेलवे ट्रैक पर कुछ न कुछ रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश की खबरें आ रही हैं. बीते दिनों रायबरेली, कानपुर, जौनपुर और बागपत जैसे जिलों से ऐसी ही घटनाएं सामने आई थीं. ऐसे में पुलिस बेहद बारीकी से हर पहलू की जांच कर रही है.

फिलहाल, बीते दिन बिजनौर में हुए इस मामले को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बयान दिया है. थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमू ट्रेन जब गढ़मलपुर क्रॉसिंग पर पहुंची तो लोको पायलट और अन्य कर्मचारियों को ट्रैक पर पत्थर कुचले जाने की आवाज सुनाई दी. हालांकि ट्रेन सुरक्षित निकल गई थी. लोको पायलट ने बाद में ट्रेन के मुर्शदपुर स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी को घटना की जानकारी दी.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, थाना प्रभारी ने आगे बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पता चला कि कुछ लोगों ने ट्रैक पर छोटे-छोटे पत्थर रखे थे, जिन्हें ट्रेन कुचल कर आगे निकल गई. अब जीआरपी इस बात की जांच कर रही है कि पत्थरों को बच्चों की शरारत के तौर पर ट्रैक पर रखा गया था या किसी साजिश के तहत.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...