9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यशाहजहांपुर जेल में दारू-बिरयानी पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल लेटर में अधिकारियों...

शाहजहांपुर जेल में दारू-बिरयानी पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल लेटर में अधिकारियों पर लगाए गए गंभीर आरोप

Published on

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक प्रार्थना पत्र वायरल हुआ है, जिसमें जिलाधिकारी, डीजी जेल, मुख्यमंत्री, डीआईजी जेल और पुलिस अधीक्षक को संबोधित प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए। कहा गया कि 19 मई की रात 9 बजे जेल की अलग-अलग तीन बैरकों में शराब, मीट, बिरयानी और अंडे की पार्टी कर जश्न मनाया गया। जिला कारागार प्रशासन को मिठाई के रूप में धन उपलब्ध कराया गया।

हिस्ट्रीशीटर ने जेल की खामियों को उजागर करने की बात कही
बैरक में ड्यूटी प्रभारी ने दारू पार्टी का विरोध किया और जेल के ही फोन से आलाधिकारियों को सूचित किया। जेलर, डिप्टी जेलर और चीफ हेड वार्डन ने बैरकों में अंडा, मीट, बिरयानी खाते और शराब पीते पकड़ लिया। वायरल प्रार्थना पत्र में यह तक कहा गया कि सबकुछ बरामद कर अधिकारियों ने उसको सुरक्षित रख लिया। बैरक से बाहर लाने के बाद एक हिस्ट्रीशीटर से अधिकारियों ने कैमरे की निगरानी में पूछताछ की। उसके बाद बंदी का साथ देने वाले उसके दोस्त हेड वार्डन की ड्यूटी हटा दी गई। वायरल प्रार्थना पत्र में आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर बंदी ने जेल प्रशासन को ही दबाव में ले लिया। उसने कहा कि अगर मेरे प्रति कार्रवाई की गई, तो जेल के अंदर की तमाम खामियों को उजागर कर देंगे।

50 रुपये में 5 मिनट जेल से बात कराने का आरोप
पत्र में ये भी लिखा है कि जेल के आठ मोबाइल फोन से प्रतिदिन 50 रुपये में पांच मिनट बात कराई जाती है। इस तरह से प्रतिदिन 20 से 30 हजार रुपये प्रतिदिन प्राप्त किए जाते हैं। हिस्ट्रीशीटर के दबाव में आकर जिला कारागार प्रशासन ने मामले को दबा दिया। वायरल पत्र में आरोप लगाया गया कि सूचना देने वाले वार्डन को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वार्डन द्वारा जान से मारने की धमकी की सूचना चीफ हेड वार्डन, जेलर और बड़े बाबू से की गई। उल्टा अधिकारियों ने ही वार्डन को फटकार लगा दी। उसके बाद से वार्डन गुमसुम है। वार्डन ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को देकर जान का खतरा बताया। कोई घटना होने पर जेल प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। प्रार्थना पत्र में मांग की गई कि जेल प्रशासन के सभी अधिकारियों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर पूछताछ की जाए।

अधिकारियों ने घटना की जानकारी से किया इनकार
वहीं, जिला कारागार अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि वह अवकाश पर बाहर हैं। इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। ऐसा जेल के अंदर होना संभव नहीं है। जिला कारागार जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है। आरोप निराधार हैं।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...