15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यलोकसभा टिकट के लिए 100 करोड़ रुपये की डील, 64 लाख एडवांस…...

लोकसभा टिकट के लिए 100 करोड़ रुपये की डील, 64 लाख एडवांस… बीजेपी नेता को चूना लगाने वाले दो ठग गिरफ्तार

Published on

हिसार

हरियाणा के हिसार जिले से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने बीजेपी नेता से लोकसभा चुनाव की टिकट दिलवाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की डील की और लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है। हिसार जिले के हांसी स्थित न्यू सुभाष नगर निवासी भाजपा नेता प्रवीण गोदारा से लोकसभा चुनाव 2024 में हिसार सीट से टिकट दिलवाने के नाम पर ठगी की गई। ठगों ने खुद को बीजेपी के बड़े नेताओं से जुड़ा हुआ बताया और दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई मुलाकात के दौरान टिकट दिलाने का झांसा दिया।

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह डील दिल्ली में हुई थी। कपिल अग्रवाल और हर्ष अग्रवाल नामक व्यक्तियों ने गोदारा को भरोसा दिलाया कि उन्हें टिकट जरूर मिलेगा। इसके बाद नॉर्थ एवेन्यू में हरपाल सिंह और आशीष पाठक से भी मुलाकात हुई। यह सौदा 100 करोड़ रुपये में तय हुआ, जिसमें 30 करोड़ एडवांस और 70 करोड़ टिकट मिलने के बाद देने की बात हुई। प्रवीण गोदारा ने ठगों पर विश्वास करते हुए 63 लाख 88 हजार रुपये ऑनलाइन कपिल अग्रवाल के खातों में ट्रांसफर किए। बाद में यह पैसा आशीष पाठक को ट्रांसफर किया गया। जब टिकट नहीं मिला और पैसे वापस मांगने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो गोदारा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 22 अप्रैल 2025 को शिकायत दर्ज की थी।

दोनों आरोपी रिमांड पर
पुलिस ने दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी कपिल अग्रवाल और गुरुग्राम के दयाल मार्केट निवासी आशीष पाठक को गिरफ्तार कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं, जो नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का फायदा उठाकर इस प्रकार की ठगी करते हैं। एसपी ने बताया कि आशीष पाठक के नाम पर एक IT कंपनी है जिसका नाम ब्लू पैक है और उसका करंट अकाउंट इस्तेमाल कर यह फर्जीवाड़ा किया गया। पुलिस अब इस कंपनी के लेनदेन और नेटवर्क की जांच कर रही है। आरोपी हरपाल सिंह ने अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

दिल्ली और गुरुग्राम से दो गिरफ्तार, गुजरात से जुड़ रहे तार
गिरफ्तार आरोपियों में कपिल अग्रवाल (राजेंद्र नगर, दिल्ली) और आशीष पाठक (दयाल मार्केट, गुरुग्राम) शामिल हैं। आशीष पाठक के नाम पर ‘ब्लू पैक’ नामक आईटी कंपनी पंजीकृत है, जिसके करंट अकाउंट का उपयोग फंड ट्रांसफर के लिए किया गया। पुलिस का कहना है कि इस फर्जीवाड़े के तार गुजरात से भी जुड़े हो सकते हैं, और यह एक संगठित ठग गिरोह की गतिविधि प्रतीत हो रही है।

जारी है जांच
पुलिस अधीक्षक ने आशंका जताई है कि इस मामले में कुछ और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और पूछताछ जारी है। यह मामला न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का गलत लाभ उठाकर संगठित ठगों द्वारा बड़ी रकम की ठगी की जा रही है।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...