12.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यनए वक्फ कानून पर रिटायर्ड कर्नल-ड्राइवर के बीच हुई बहस, फिर लाइव...

नए वक्फ कानून पर रिटायर्ड कर्नल-ड्राइवर के बीच हुई बहस, फिर लाइव लोकेशन भेजकर कराया जानलेवा हमला

Published on

कानपुर:

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पद पर तैनात रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह पर जानलेवा हमला हो गया। दरअसल, सूर्य प्रकाश सिंह ओला कैब से कानपुर से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान उनकी कैब चालक से नया वक्फ कानून को लेकर रिटायर्ड कर्नल से बहस करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया, तो चालक ने वॉट्सऐप ग्रुप पर लाइव लोकेशन भेजकर 5-6 लोगों को बुला लिया। बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल पर पत्थरों और डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बीते 4 अप्रैल की लगभग रात 10 बजे कानपुर कैंट से लखनऊ के लिए ओला बुक की थी। कैब चालक का नाम वसीराजा है। जानकारी के मुताबिक, वह बाबू थाना क्षेत्र का रहने वाला है। चालक वसीराजा नया वक्फ कानून को लेकर रिटायर्ड कर्नल से बहस करने लगा। जिसका उन्होंने विरोध किया। चालक ने अपने वॉट्सऐप ग्रुप में लाइव लोकेशन साझा कर कुछ संदिग्ध लोगों को बुला लिया।

लूट का लगाया आरोप
कैब चालक ने कुछ दूरी पर एक सुनसान रास्ते पर गाड़ी रोक दी। इस दौरान 5 से 6 युवक पहुंचे और रिटायर्ड कर्नल पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। सिर पर कई वार करने से वह बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया, तो खुद को हमलावरों के बीच पाया। रिटायर्ड कर्नल ने बताया कि सभी हमलावर एक समुदाय विशेष के थे, जिसमें एक का नाम आरिफ था और वह लीडर था। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावारों ने उनकी जेब से जरूरी कागजात और तीन हजार रुपये लूट लिए।

पीड़ित ने पुलिस को दी घटना की जानकारी
रिटायर्ड कर्नल ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। उनका आरोप है कि चौकी इंचार्ज के पहुंचने से पहले तक पुलिस का रुख हमलावारों के पक्ष में था। रिटायर्ड कर्नल सूर्य प्रकाश सिंह इस समय कानपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-6 में उनका आवास है। उन्होंने उन्नाव के अचलगंज थाने में शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...