8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यसोनीपत में दिल्ली पुलिस के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी...

सोनीपत में दिल्ली पुलिस के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

Published on

सोनीपत,

सोनीपत की ऋषि कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान में दिल्ली पुलिस के जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. बताया जा रहा है कि मृतक दिल्ली पुलिस का जवान रवि मंगलवार की शाम को अपने घर आया था और सुबह उसके परिजनों ने उसको फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया. घटना की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत की ऋषि कॉलोनी में रहने वाले दिल्ली पुलिस के जवान रवि को करीब चार साल पहले अपने पिता की जगह दिल्ली पुलिस में नौकरी मिली थी. मंगलवार की शाम को जब वह अपनी ड्यूटी से घर लौटा तो किसी को अंदाजा भी नहीं था कि हमेशा खुश मिजाज रहने वाले रवि के दिमाग और मन में कुछ और ही चल रहा है.

सुबह परिजनों ने जब उसे जगाने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खोला तो होश उड़ गए. क्योंकि रवि का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया.

फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. सोनीपत पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि ऋषि कॉलोनी के रहने वाले रवि नाम के दिल्ली पुलिस के जवान ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है. मौत की वजहों को लेकर जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...