15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ में तस्‍वीरें खिंचा रहे थे श्रद्धालु, पीछे धम्‍म से आ गिरा...

केदारनाथ में तस्‍वीरें खिंचा रहे थे श्रद्धालु, पीछे धम्‍म से आ गिरा हेली एबुंलेस, वीडियो देख डर जाएंगे!

Published on

रुद्रप्रयाग:

उत्‍तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है। शनिवार को केदारनाथ धाम में बड़ा हादसा टल गया। यहां ऋषिकेश स्थित एम्स की तरफ से संचालित ‘संजीवनी’ हेली एंबुलेंस को तकनीकी खराबी आने के बाद आपात स्थिति में उतारा गया। हेली एंबुलेंस में दो डॉक्‍टर और एक पायलट सवार थे। वे सभी सुरक्षित हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर हेली एंबुलेंस दुर्घटना का वीडियो सामने आया है।

जिस हेलीपैड पर इस हेली एंबुलेंस को लैंड करना था, वहां से कुछ दूरी पर मौजूद श्रद्धालु तस्‍वीरें खिंचवा रहे थे और वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान आपात लैंडिंग वीडियो में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि अचानक से पंखों की गड़गड़ाहट के बीच हेली एंबुलेंस हेलीपैड से थोड़ा पहले धम्‍म से जमीन पर गिर पड़ता है। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच जाती है।

हेली एंबुलेंस का टेल रोटर टूट गया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करके यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हेली सेवा के नोडल अधिकारी चौबे ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित एक तीर्थयात्री को बचाने के लिए संजीवनी हेली एम्बुलेंस केदारनाथ गई थी। तभी उसके टेल रोटर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पायलट को आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा। हेलीपैड के पास समतल सतह पर आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर को उतारने के दौरान उसका टेल रोटर टूट गया।

तकनीकी खराबी आ गई थी
चौबे ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस घटना की जांच करेगा। केदारनाथ के मुख्य ‘हेलीपैड’ पर उतरने से पहले हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि, पायलट ने समय रहते इसका पता चलने पर हेलीपैड से ठीक पहले समतल सतह पर उतरना बेहतर समझा।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...