10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'धत्त…. उसका क्या नाम ले रहे हैं, उ कौंची है', नाम सुनते...

‘धत्त…. उसका क्या नाम ले रहे हैं, उ कौंची है’, नाम सुनते ही गुस्से में लाल हो गए नीतीश कुमार

Published on

नई दिल्ली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नाम सुनते ही उखड़ गए। नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आरसीपी को राजनीति में कौन लाया? वह बेवजह की बातें बोलते रहते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आरसीपी एक आईएएस ऑफिसर था। हमने उसे अपना प्राइवेट सेक्रेटरी बनाया। उसे राजनीति में जगह दी। अपनी जगह उसे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया, लेकिन वह भाजपा के अंदर चला गया।

नीतीश कुमार ने कहा कि वह तो जेडीयू रहकर हमें ही नुकसान देने लगा। उसके बाद हमने उसे पार्टी से मुक्त कर दिया। ऐसे में वह क्या बोलता है उसके बोलने का कोई मतलब नहीं है। वह कहां से राजनीति में आया और क्या किया, सब पता है। नीतीश कुमार यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि उसकी हैसियत क्या है? वह कुछ भी बोलता है, बोलने दीजिए। वह बीजेपी के अंदर था और पूरी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा था। अब वह चला गया है, उसे जाने दो।

दरअसल, पटना में पत्रकारों से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार के लोग सूखा, बाढ़ और अपराध से पस्त हैं और नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं। नीतीश विपक्षी एकता नहीं बल्कि पक्षी एकता करा रहे हैं। आरसीपी ने कहा था कि पटना में केसीआर आये तो नीतीश उठ-बैठ करते रहे थे। दिल्ली में वे किसकी पैरवी पर विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं, ये सब जान रहे हैं। आरसीपी सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार पर बढ़ती उम्र हावी हो गई है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...