9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपहलगाम में हमला करने वाले को मिले सजा, असदुद्दीन ओवैसी बोले- आ...

पहलगाम में हमला करने वाले को मिले सजा, असदुद्दीन ओवैसी बोले- आ गया सबक सिखाने का वक्त

Published on

हैदराबाद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम अतंकी हमले को लेकर एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने कहा कि पहलगाम में टूरिस्ट पर हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ओवैसी ने कहा है कि हमले में शामिल रहे कुत्तों को सजा मिलनी चाहिए। जो लोग इनके आका हैं। वे हिंदुस्तान और कश्मीर में अमन नहीं चाहते हैं। उन्हें सबक सिखाना चाहिए। ये सब जुबानी नहीं एक्शन में दिखे। ओवैसी ने दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय से पहले हैदराबाद में पहले यह बातें कहीं। पहलगाम हमले के दोषियों पर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

क्सा बोले ओवैसी?
ओवैसी ने कहा कि किसी का नाम पूछकर जान लेना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि लेकिन इस घटना के बाद सभी मुसलमानों को दोषी ठहरा देना गलत है। ओवैसी ने आगे कहा कि आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं हाेता है। वे तो दहशतगर्द हैं। वे आईएसआईएस की आइडियोलॉजी पर चलने वाले हैं। ओवैसी ने कहा कुत्ते हैं ये लोग। ओवैसी ने मीडियासे उस रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए जिसमें कहा गया है कि कलमा ने बचा लिया। ओवैसी ने कहा कि अगर आतंकवादियों से सबसे ज्यादा किसी को मार तो कश्मीरी मुसलमानों को मारा।

पाकिस्तान में बैठे कमीन खुश होंगे
ओवैसी ने कहा एक आतंकवाद तो एक विचारधारा है। ओवैसी ने मीडिया की हेडलाइंस पर सवाल खड़े किए। ओवैसी ने कहा कहा कि ऐसी हेडलाइन से जो कमीने शैतान पाकिस्तान में बैठे। उन्हें खुशी मिलेगी। ओवैसी ने कहा कि यह अफसोस की बात है। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी इस घटना के खिलाफ एक कैंडल मार्च करने वाले हैं। मेरी अपील है कि बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हों। ओवैसी ने कहा कि हम सब आतंकवाद के खिलाफ हैं। ओवैसी ने कहा हम वहां इकट्‌ठा होकर न सिर्फ मृतकों को श्रद्धांजलि देंगे बल्कि जो भारत के अंदर हिंदू और मुसलमान में विभाजन करना चाहते हैं। उन्हें भी सख्त संदेश देंगे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...