12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्य'ज्यादा बकवास मत कर', बीजेपी विधायक ने हेड कांस्टेबल को क्यों फटकारा,...

‘ज्यादा बकवास मत कर’, बीजेपी विधायक ने हेड कांस्टेबल को क्यों फटकारा, जानिए

Published on

दौसा:

लालसोट बीजेपी विधायक रामबिलास मीणा ने रामगढ़ पचवारा थाने में हेड कांस्टेबल चंदन को जमकर खरी-खोटी सुनाई और तत्काल दौसा एसपी सागर राणा को फोन कर चंदन को सस्पेंड या लाइन हाजिर करने का आदेश देने की मांग की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने जिले में हड़कंप मचा दिया है।

जप्त गाड़ी छुड़वाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
मामला कुछ दिन पहले रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना से जुड़ा है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने एक गाड़ी को जप्त किया था। सोमवार को अर्जुन मीणा नामक व्यक्ति कोर्ट का आदेश लेकर गाड़ी छुड़वाने थाने पहुंचा। इस दौरान उसका हेड कांस्टेबल चंदन के साथ विवाद हो गया। अर्जुन, जो विधायक रामबिलास मीणा का कार्यकर्ता है, ने आरोप लगाया कि चंदन ने बिना वजह उसके साथ मारपीट की।

विधायक ने थाने पहुंचकर लगाई फटकार
अर्जुन की शिकायत पर विधायक रामबिलास मीणा जयपुर से सीधे रामगढ़ पचवारा थाने पहुंचे। उन्होंने थाना अधिकारी (एसएचओ) रामशरण गुर्जर से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान एसएचओ ने अपने स्टाफ की ओर से हुई किसी भी गलती के लिए माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन विधायक और उनके कार्यकर्ताओं ने कहा कि माफी की जरूरत नहीं है। विधायक ने हेड कांस्टेबल चंदन को बुलवाया और उसे जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने चंदन को ‘ज्यादा बकवास न करने’ की चेतावनी दी।

एसपी को फोन कर मांगा तत्काल सस्पेंशन
बात यहीं नहीं रुकी। विधायक ने मौके पर ही दौसा एसपी सागर राणा को फोन लगाया और कहा, ‘अभी आदेश करो और मेरे कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने वाले हेड कांस्टेबल चंदन को सस्पेंड या लाइन हाजिर करो।’ विधायक की इस कार्रवाई और हेड कांस्टेबल को खरी-खोटी सुनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान
इस घटना ने दौसा में सियासी हलचल तेज कर दी है। लोग विधायक के इस रवैये और पुलिस के खिलाफ तल्ख तेवर पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है, और लोग सोशल मीडिया पर इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Latest articles

स्विमिंग पूल में डूबने से विधायक के बंगले के कर्मचारी की मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट के स्विमिंग...

अखंड सौभाग्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत

भोपाल। राजधानी के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या...

नामदेव समाज प्रांतीय निर्वाचन: प्रत्याशियों के नाम तय, आज होगा मतदान

भोपाल। मप्र नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय निर्वाचन सत्र 2026-29 की सरगर्मियां तेज...

हबीबगंज में वशीकरण का झांसा देकर वृद्ध महिला से जेवरात ठगे

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्ततम 10 नंबर मार्केट में दो...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...