10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्य'लालू- नीतीश और मोदी के चेहरे को देखकर वोट मत देना' प्रशांत...

‘लालू- नीतीश और मोदी के चेहरे को देखकर वोट मत देना’ प्रशांत किशोर ने जनता से क्यों की ये अपील?

Published on

औरंगाबाद:

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद पहुंचे। जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत आयोजित जनसभा में उन्होंने लोगों से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी अपील कर दी। पीके ने अपील की कि अगली बार वोट लालू यादव, नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को देखकर मत देना, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर वोट देना। प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि राज्य में राशन कार्ड बनवाने से लेकर जमीन की रसीद कटवाने तक के हर सरकारी काम में अधिकारी और नेता रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम जनता त्रस्त है। उन्होंने ओबरा की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को नकारें और अगली बार सोच-समझकर वोट करें ताकि बिहार में जनता का असली राज स्थापित हो सके।

वृद्धजनों के लिए पेंशन योजना और युवाओं के लिए रोजगार का वादा
जनसभा में प्रशांत किशोर ने बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पुरुष और महिलाओं को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि छठ पूजा के बाद बिहार के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

शिक्षा सुधार को लेकर बड़ा ऐलान
शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशांत किशोर ने महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी विद्यालयों की स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा और उनकी फीस सरकार द्वारा वहन की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ सके, इसके लिए जन सुराज अभियान कटिबद्ध है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...