9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यपटना में डबल मर्डर और सिवान में पुलिसकर्मी की हत्‍या, नीतीश सरकार...

पटना में डबल मर्डर और सिवान में पुलिसकर्मी की हत्‍या, नीतीश सरकार में नए जोश में अपराधी

Published on

पटना,

एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बनने की इच्‍छा लेकर बीजेपी विरोधी पार्टियों को एकजुट करने में जुटे हैं। वो दिल्‍ली की यात्रा पर हैं। वहीं, दूसरी ओर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव मुख्यमंत्री बनने की इच्‍छा लिए एक्‍शन में नजर आ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मंत्री, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रात में PMCH का दौरा करते हैं, अधिकारियों को डांट लगाते हैं। वहीं, तीसरी ओर बिहार में अपराधी भी एक्‍शन में हैं।उन्होंने भी सिवान में पुलिसकर्मी को मौत के घाट उतार कर और राजधानी पटना में डबल मर्डर की घटना को अंजाम देकर अपना भी एक्‍शन प्‍लान बता दिया है।

बिहार की राजधानी पटना में हत्याएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं. अब पटना सिटी के बाईपास थाना इलाके के अगमकुआ और बाईपास थाना के बॉर्डर पर दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई में डबल मर्डर हो गया. मृतक की पहचान दादरमंडी के रहने वाले चन्दन कुमार और अगमकुआ थाना के छोटी पहाड़ी के रहने वाले अभिनन्दन उर्फ़ गोलू के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, ‘मंगलवार देर शाम किसी का फोन आया था, जिसके बाद गोलू अपने घर से स्कूटी पर निकला, वो जमीन की खरीद बिक्री का काम करता था, वहीं चन्दन ऑटो पार्ट्स के दुकान में काम करता था. दोनों दोस्त थे.’ पुलिस का कहना है कि जमीन की खरीद-बिक्री में पैसे की लेनदेन में हुई गड़बड़ी के कारण यह घटना हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है, उसके बाद कई राउंड गोली चली, जिसमें दोनों घायल हो गए, गोलू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि चन्दन कुमार ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दोहरे हत्याकांड की खबर सुनते ही गोलू और चंदन के परिवार में कोहराम है. कई थानों की पुलिस पूरे मामले को सुलझाने में लगी हुई है लेकिन परिजनों में काफी आक्रोश है. इसके साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. खबर लिखे जाने तक पटना पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...