8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्य10 मिनट देर से पहुंचने पर DPS के टीचर ने पीटा, वेंटिलेटर...

10 मिनट देर से पहुंचने पर DPS के टीचर ने पीटा, वेंटिलेटर पर पहुंचा छात्र

Published on

फरीदाबाद ,

फरीदाबाद में पीटीआई टीचर की पिटाई की वजह से 12वीं का छात्र वेंटिलेटर पर पहुंच गया है. वह दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. पीड़ित परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला डीपीएस स्कूल सेक्टर-11 का है.

जानकारी के मुताबिक, अपूर्वा सिंह यादव डीपीएस स्कूल सेक्टर-11 में 12वीं का छात्र है. परिजनों का आरोप है कि वह स्कूल 10 मिनट देर से पहुंचा था. इसपर पीटीआई टीचर लोकेश ने अपूर्वा को पीटा. इसके बाद धीरे-धीरे बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई. आज वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

लोकेश और स्कूल प्रबंधन के कारण आज उनके बच्चे की जिंदगी खतरे में है. परिजनों ने बताया, “जब हम स्कूल प्रबंधन से मिले थे, तो उस समय पीटीआई टीचर लोकेश ने बच्चे को मारने की बात कबूल की थी. लोकेश ने कहा कि उनका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, इसलिए पिटाई की. बच्चे ने पिटाई की बात अपने भाई को भी बताई थी.”

परिजनों ने डीपीएस सेक्टर-11 स्कूल प्रबंधन की मान्यता रद करने की मांग की है. आरोपी पीटीआई टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. मामले में डीपीएस सेक्टर-11 के प्रिंसिपल मनीष वाधवा ने कहा कि वे इस मामले में अभिभावकों के साथ हैं. जांच पूरी होने तक पीटीआई लोकेश को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने बच्चे के साथ मारपीट वाली बात को सिरे से नकार दिया है.

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...