10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यचालक ने यात्रियों की जान लगा दी दांव पर, कान में ईयरफोन...

चालक ने यात्रियों की जान लगा दी दांव पर, कान में ईयरफोन लगाकर 100 की स्पीड से दौड़ाई बस

Published on

नोएडा

अक्सर ईयरफोन की वजह से लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। सड़क हादसों में ईयरफोन के भी ज्यादातर मामले सामने आते हैं। उत्तर प्रदेश रोडवेज का एक बस चालक कान में ईयरफोन लगाकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गाड़ी को दौड़ा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो चालक को नौकरी से हटा दिया गया।

उत्तर प्रदेश के रोडवेज के ग्रेटर नोएडा कासना बस डिपो के एआरएम अनिल शर्मा ने बताया कि कार्रवाई करते हुए चालक को तुरंत नौकरी से हटा दिया गया है। यात्रियों की ओर से की गई शिकायत की जांच कराई गई। साथ ही सभी चालकों को सजगता से बस चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
वहीं, यात्रियों का कहना है कि जब उन्होंने बस चालक को ईयरफोन हटाने के लिए कहा तो बस चालक ने उल्टे उन लोगों को ही नीचे उतारने की धमकी दी। बार-बार कहने के बाद भी बस चालक ने ईयरफोन नहीं उतारा। इस खतरनाक यात्रा से घबराए यात्रियों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यात्रियों ने इस मामले में परिवहन विभाग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया में जैसे ही वायरल हुआ तो तुरंत विभाग हरकत में आ गया और वायरल हो रहे वीडियो के जरिए और यात्रियों की ओर से की गई शिकायत की जांच। जांच के बाद बस चालक को नौकरी से हटा दिया गया। अन्य बस चालकों को सतर्कता से बस चलाने के निर्देश दिए।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...