15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यउद्धव ठाकरे का वादा एकनाथ शिंदे ने किया पूरा, किसानों को बड़ा...

उद्धव ठाकरे का वादा एकनाथ शिंदे ने किया पूरा, किसानों को बड़ा फायदा

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए 50 हजार रुपये की सीमा में प्रोत्साहन लाभ देने का फैसला लिया है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार के इस फैसले से करीब 15 लाख किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके लिए शिंदे सरकार को 6 हजार करोड़ के फंड की जरूरत होगी। इस फैसले की सबसे खास बात यह है कि उद्धव ठाकरे ने सीएम रहते किसानों से वादा किया था। इस वादे को शिंदे सरकार ने पूरा किया है।

बुधवार को एकनाथ शिंदे की सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लाभ से जुड़े फैसले लिए। इस फैसले से किसानों को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 50 हजार रुपए तक की मदद की जाएगी। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए लगभग 13.85 लाख किसानों के 14.57 लाख ऋण खातों पर लगभग 5722 करोड़ के व्यय का अनुमान है। राज्य के किसानों ने इस योजना को लागू करने की मांग की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसे पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन दुर्भाग्य से किसानों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया था। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे द्वारा किसानों से किए गए वादे को पूरा किया।

किन किसानों को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ उन किसानों को भी मिलेगा, जिन्हें 2019 में भारी बारिश और बाढ़ से राज्य में नुकसान हुआ है और जिन्हें प्राकृतिक आपदाओं के कारण कर्ज माफी का लाभ मिला है। यदि किसी किसान के वारिस उसकी मृत्यु के बाद ऋण चुकाते हैं, तो उत्तराधिकारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले किसानों को वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 की अवधि को ध्यान में रखते हुए प्रोत्साहन लाभ प्रदान करने हेतु इस योजना का लाभ फसल उगाने वाले किसानों को देने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

फ्रॉड से बचने का उपाय
एकनाथ शिंदे सरकार ने इस योजना को हर जरूरतमंद किसान तक पहुंचाने के लिए पूरा क्रियांवयन ऑनलाइन रखने का निर्देश दिया है। प्रोत्साहन लाभ प्रदान करते समय, एक/कई बैंकों से व्यक्तिगत किसानों द्वारा लिए गए अल्पकालिक फसल ऋण की पुनर्भुगतान की कुल राशि को ध्यान में रखते हुए प्रोत्साहन लाभ राशि 50 हजार की अधिकतम सीमा के भीतर निर्धारित की जाएगी। प्रोत्साहन लाभ योजना का क्रियान्वयन ऑनलाइन किया जाएगा।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...