रायपुर।
सीएम हाउस में आज आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को सपरिवार सीएम निवास में आमंत्रित किया गया। प्रदेश के हर ज़िले से मीसाबंदियों को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री केदार कश्यप,मंत्री ओपी चौधरी मौजूद रहे। जहां सभी को मीसाबंदियों को सम्मानित किया गया।
इस देश में आपातकाल थोपा गया था: सीएम साय
मीसाबंदियों के सम्मान कार्यक्रम को सीएम साय सम्बोधित करते हुए कहा कि “आपातकाल की याद में काला दिवस मनाते है। लोकतंत्र के सेनानियों को नमन करता हूं। इस देश में आपातकाल थोपा गया था। इंदिरा गांधी ने PM बने रहने के लालच में आपातकाल लगाया था। इस दौरान गिरफ्तार किये गए लोकतंत्र सेनानियों को जेल में यातनाएं दी गई।
हमारी सरकार देगी मीसाबंदियों को पेंशन
लोकतंत्र के अधिकारों को छीनने का काम कांग्रेस ने किया। लोक तंत्र सेनानियों को जोड़ने का काम हो रहा है ये अच्छी पहल है। पिछली सरकार ने मीसा बंदियों पेंशन बंद कर दी। हमारी सरकार ने पेंशन शुरू किया। पांच साल की रोकी पेंशन एक साथ देने का काम किया।
