11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यकानून व्यवस्था के साथ सौहार्द और सद्भाव बनाए रखने के लिए हर...

कानून व्यवस्था के साथ सौहार्द और सद्भाव बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास हाें सुनिश्चित- कलेक्टर

Published on

— अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने एवं सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के लिए किया निर्देशित
— जिला कलक्टर के निर्देश पर सभी उपखण्डों के थानों में हुई सीएलजी की बैठक
जयपुर।

जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जयपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जिले में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी सदभाव कायम बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जिला कलक्टर ने रविवार को जिले की कानून व्यवस्था को लेकर वीसी के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर संवाद कायम रखते हुए कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी उपखण्ड अधिकारियों से कानून व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों को प्रत्येक स्तर पर क्षेत्र के मौजीज लोगों, धर्म गुरूओं के साथ संवाद कायम करने, सभी पुलिस थानों को नियमित सीएलजी और शान्ति समितियों की बैठक लेकर संदिग्ध व्यक्तियों, स्थानों, भ्रामक और साम्प्रदायिक तनाव भड़काने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई करने, सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करने के लिए भी निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करने, नाकेबंदी और पुलिस गश्त को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों, मुख्य बाजार, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलोें, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन एवं संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर सतत् निगरानी रखने एवं पर्याप्त पुलिस जाप्ता नियोजित करने के साथ-साथ संभावित तनावपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर अतिरिक्त जाप्ता लगाने के निर्देश दिये।

जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में बैठक के बाद जिले के सभी उपखंड अधिकारियों, पुलिस उप अधीक्षकों, तहसीलदार, नायब तहसीलदार ने पुलिस थानों में सीएलजी शांति समिति की बैठक ली क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सौहार्द बनाने एवं बनाये रखने के लिए मौजिज लोगों एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित आमजन से संवाद किया।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...