9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमंत्री है तो कुछ भी करेंगे, यात्रा में शामिल DJ गाड़ी को...

मंत्री है तो कुछ भी करेंगे, यात्रा में शामिल DJ गाड़ी को यातायात नियम समझाना पड़ा भारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Published on

सोनभद्र:

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रॉबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की संविधान न्याय यात्रा के दौरान विवाद हो गया। कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने बिना हेलमेट के बाइक चलाई और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। इस दौरान उनकी रैली के कारण नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर भीषण जाम लग गया।

रैली की वजह से जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे यातायात निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने डीजे को साइड लगाने को कहा, तो निषाद पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और मंत्री संजय निषाद ने दरोगा पर अपना रौब दिखाना शुरू कर दिया। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एसपी ने यातायात निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।

भाजपा देश भर में संविधान न्याय यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोनभद्र पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में संविधान न्याय यात्रा निकाली थी। राबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर यातायात निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह मौजूद रहे। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का निर्देश दे रहे थे।

वहीं यात्रा में शामिल बिना हेलमेट बाइक पर सवार कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद वहां पहुंच गए, उनके साथ समर्थकों की भीड़ भी थी। यातायात निरीक्षक के टोके जाने पर डॉ संजय निषाद भड़क गए। इसके बाद बहस दोनों के बीच बहस हो गई। हालांकि किसी तरह मामला रफा-दफा हुआ और संविधान यात्रा आगे बढ़ गई। इसके बाद यातायात निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद और यातायात निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह के बीच हुए विवाद के मामले में कार्रवाई की है। उन्होंने यातायात निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...