24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यघर वाले रटाते रहे 'प्यार मोहब्बत धोखा है, पढ़ लो बेटा अभी...

घर वाले रटाते रहे ‘प्यार मोहब्बत धोखा है, पढ़ लो बेटा अभी मौका है… लवर संग बिटिया हुई फुर्र

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार में एक लड़की ने घर से भाग कर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। उसके घर वाले बार-बार कहते रहे कि अभी उम्र है, पढ़-लिख लो, फिर बाद में शादी कर लेना। मगर, लड़की नहीं मानी। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के शाही मीनापुर गांव की घटना है। लड़की ने अपने गांव के ही एक लड़के से प्यार हो गया। फिर उसने घर की बंदिशों को तोड़कर प्रेमी से शादी कर ली। शादी के बाद एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें बताया कि उसने ये कदम अपनी मर्जी से उठाया है और वो अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।

मुजफ्फरपुर में लड़की ने घर भागकर की शादी
दरअसल, कुछ दिनों पहले लड़की घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच कर रही थी कि युवती का वीडियो सामने आया। औराई थाना क्षेत्र के शाही मीनापुर गांव की ये घटना अब चर्चा का विषय है। लड़की और लड़के एक ही गांव और अलग-अलग जाति के होने से परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। मगर, लड़की ने घर से भागकर शादी कर ली।

लड़की ने वीडियो जारी कर परिवारवालों की दी धमकी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की ने कहा है कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी की है। उसने ये भी कहा कि वो अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उसके पति या ससुराल वालों के साथ कुछ भी गलत होता है, तो उसके परिवार वाले जिम्मेदार होंगे।

एक ही गांव और अलग-अलग जाति के लड़का-लड़की
बताया जा रहा है कि युवती और युवक कई सालों से प्रेम संबंध में थे। वे दोनों एक ही समुदाय के है, लेकिन उनकी जाति अलग-अलग है। इस वजह से युवती के परिवार वाले इस रिश्ते को नहीं मान रहे थे। युवती अपने प्रेमी को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती थी। जब परिवार वालों ने उनके प्यार में रुकावट डालने की कोशिश की, तो उसने घर छोड़कर अपने प्रेमी से शादी कर ली।

Latest articles

नामदेव समाज विकास परिषद की नई पहल: ‘मंदिर चलो अभियान’ के तहत भोपाल में होगा विशेष स्वच्छता एवं सेवा अभियान

भोपाल। समाज सेवा, स्वच्छता और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'नामदेव...

शंकर नारायण होंगे CEL के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

More like this

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...