15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यफेसबुक से हुआ प्यार, प्रेमी के लिए पति को छोड़ श्रीनगर से...

फेसबुक से हुआ प्यार, प्रेमी के लिए पति को छोड़ श्रीनगर से रायबरेली आई महिला, रचाई शादी

Published on

लखनऊ,

जम्मू कश्मीर की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक युवक से शादी रचा ली. यह जानकारी मिलने पर महिला का पति पुलिस के पास गया और न्याय की गुहार लगाई. पति ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए गुमराह करके युवक उनकी पत्नी को भगा ले गया. पत्नी अपने साथ नकदी और सोना लेकर भी आई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

साल 2017 में पंजाब के युवक से हुई थी शादी
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली अबिरल ने साल 2017 में पंजाब के मोहाली जिले के ढकोली थाना क्षेत्र के पाईन होम्स निवासी विनोद कुमार से आर्य मंदिर में शादी की थी. लेकिन इस रिश्ते में दरार आने लगी. अबिरल का मन धीरे-धीरे पति की ओर से हटने लगा और दोनों में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो जाता था.

आगे चलकर अबिरल को रायबरेली जिले के डीह निवासी डॉ. फैजान अहमद से प्यार हो गया. अबिरल अपने पति का साथ छोड़कर अपने प्रेमी से मिलने के लिए दिसंबर 2024 में कार से प्रेमी के घर आ गई. दो दिन पहले सोमवार को उसने प्रेमी के साथ निकाह कर लिया.

कैश, गोल्ड और मोबाइल फोन लेकर भागने का आरोप
महिला के रायबरेली आकर निकाह करने की जानकारी पर पति विनोद कुमार मंगलवार को डीह थाने पहुंचा. उसने थाने में तहरीर दी और बताया कि डॉ. फैजान अहमद 24 दिसंबर 2024 को उनकी पत्नी को गुमराह करके अपने साथ भगा ले गया. पत्नी अपने साथ पांच लाख रुपये का सोना, एक मोबाइल और दो लाख की नकदी लेकर आई है. डीह थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पत्नी, प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...