6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'राहुल गांधी पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण, पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही...

‘राहुल गांधी पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण, पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही BJP’, कांग्रेस सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

Published on

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में कांग्रेस ने जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में किशनगंज के कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने भी भाग लिया और कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा कि कांग्रेस आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जनता की पहली पसंद बनेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कुछ पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है और संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इसके उलट, कांग्रेस संविधान को बचाने और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है।

राहुल गांधी पर FIR को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
मुजफ्फरपुर में मोहम्मद जावेद ने दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने सवाल किया कि जब कार्यक्रम पहले से तय था और प्रशासन से अनुमति भी प्राप्त थी, तो फिर अचानक उसे रद्द क्यों किया गया? उन्होंने यह भी पूछा कि जब राहुल गांधी पिछड़े समाज के छात्रों से मिलने जा रहे थे, तो सरकार को इससे क्या परेशानी हो रही थी?

सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लगातार राहुल गांधी को रोकने की कोशिश करती रही है। उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ है, क्योंकि विपक्ष के नेता की आवाज को दबाना लोकतंत्र के लिए घातक है।

चुनाव की तैयारी और कांग्रेस की रणनीति
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जावेद ने बताया कि कांग्रेस ने बूथ स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कांग्रेस का उम्मीदवार हो या INDIA गठबंधन का, पार्टी पूरी ताकत से उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।

AIMIM को लेकर भी साधा निशाना
AIMIM को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद जावेद ने कहा कि अब जनता उनकी हकीकत जान चुकी है। उन्होंने कहा, ‘ओवैसी किसके इशारे पर चुनाव में आते हैं, यह सबको पता है।’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि AIMIM की मौजूदगी से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस पहले से ही जनता के दिलों में जगह बना चुकी है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...