9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यकठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्‍तराखंड के पांच लाल शहीद, प्रदेश...

कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्‍तराखंड के पांच लाल शहीद, प्रदेश में छाई शोक की लहर, सीएम धामी ने जताया शोक

Published on

देहरादून:

उत्तराखंड के लिए मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार को हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। एक साथ पांच बेटों की शहादत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचों जांबाजों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार को आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए जबकि कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हाई अलर्ट और हमले के इनपुट के बीच जम्मू-कश्मीर में यह एक महीने में सबसे बड़ा आतंकी हमला है जिसमें उत्तराखंड के पांच जांबाज शहीद हुए हैं।

ये हैं शहीद जांबाज
इस आतंकी हमले में कीर्ति नगर ब्लॉक थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडाउन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह और रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी शहीद हुए हैं।

सबसे पहले आदर्श नेगी की शहादत की खबर आई थी
मंगलवार सुबह पहले आदर्श नेगी के कठुआ में शहीद होने की खबर आई तो प्रदेश भर में शोक था। वहीं कुछ ही देर बाद चार अन्य शहीद जवान भी उत्तराखंड के होने की खबर जब आग की तरह फैली तो हर कोई दुख में डूबा नजर आया। एक साथ पांच बेटों को खोने से उत्तराखंड के लोग शोक में हैं।

राइफलमैन आदर्श नेगी के घर में सोमवार देर रात उनकी शहादत की खबर पहुंची तो पूरे गांव में मातम फैल गया। शहीद आदर्श नेगी के परिजनों का रो-रोकर होकर बुरा हाल है। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श वर्ष 2018 में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए थे। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटे थे।

घात लगाकर किया था हमला
कठुआ के बिलावर उपजिले बदनोता के नाले के पास आतंकियों ने सेना के वाहन पर घात लगा कर हमला किया था। हमले के समय सेना का वाहन इलाके में गश्त पर था। वाहन में 22 गढ़वाल राइफल्स के दस जवान सवार थे। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और उसके बाद वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें उत्तराखंड के पांच जवानों ने शहादत दिए। बताया जा रहा है कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर सुरक्षाबलों पर हमले के इनपुट पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा एजेंसियों को मिल रहे थे। कठुआ जिले में भी हाईअलर्ट था।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...