7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यअलीगढ़ में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, आधा दर्जन लोगों के दबे...

अलीगढ़ में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका

Published on

अलीगढ़

अलीगढ़ के घनी आबादी क्षेत्र ऊपरकोट में शुक्रवार देर रात एक पांच मंजिला मकान भरभरा कर गिर गई। मकान के मलबे में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीमें मलबा हटाने में लगी हैं। सूचना पर डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए हैं। कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक शाकिर ताले वालों का ऊपरकोट सुनहट घड़े वालों के सामने पुराना पांच मंजिला मकान बना हुआ था। जर्जर होने के कारण मकान में कोई नहीं रहता था। मकान के नीचे दिन में फड़ लगती थी। वहीं रात के समय में बेसहारा लोग सो जाते थे।

शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में मकान के नीचे सो रहे व आसपास से गुजर रहे लोग और फड़-ढेले वाले चपेट में आ गए। करीब एक दर्जन भर लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई।

मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही डीएम इंद्रविक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी, एसपी सिटी कुलदीप गुणावत, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...