15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यदोस्तों ने मजाक में युवक के प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर चलाया...

दोस्तों ने मजाक में युवक के प्राइवेट पार्ट में पाइप डालकर चलाया पानी, आंत फटने से मौत, फरीदाबाद में हुई वारदात

Published on

फरीदाबाद :

दोस्तों ने मज़ाक में नहाने के दौरान एक युवक के प्राइवेट पार्ट में पाइप लगाकर सबमर्सिबल चला दिया। इससे युवक की आंत फट गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक के भाई आनंद चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि 16 मई को उनका छोटा भाई मनोज चौहान साथियों के साथ शादी में गया था।

बेहोशी की हालत में छोड़ गए
17 मई को सुबह के समय उसके दोस्त अतिन्द्र, कार्तिक, संदीप व राहुल मनोज को अपने साथ ले गए। करीब 9:00 बजे सुबह चारों उसके भाई को बेहोशी की हालत में घर छोड़ गए। परिजनों के पूछने पर उन्होंने बताया कि मनोज ने ज्यादा शराब पी ली है, जिससे उसकी हालत खराब हो गई है। परिजनों ने कुछ देर बाद जब उनके ऊपर नशा उतारने के लिए बाल्टी से पानी डाला तो वह दर्द से कराहने लगा। पूछने पर बताया कि उसके दोस्त अतिन्द्र, कार्तिक, संदीप व राहुल ने उसके गुप्तांग में पानी का पाइप डालकर सबमर्सिबल का प्रेशर छोड़ दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला
परिजनों ने बताया कि मनोज को गंभीर हालत में लेकर बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचे। उसका एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि इसकी आंत अंदर से डैमेज हो गई है। डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रविवार रात मनोज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां कमला देवी ने बताया कि उनके बेटे को पेशाब आना बंद हो गया था। नाक से पानी लगातार टपक रहा था।

आरोपियों ने उसके हाथ पांव पकड़कर पानी का प्रेशर चलाया था, जिससे उसका पेट पानी से फूल गया। मृतक के भाई आनंद की शिकायत पर सेक्टर 58 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप और राहुल उर्फ कबूतर के रूप में हुई। दोनों आरोपी मृतक की कॉलोनी में ही रहते हैं।

फार्महाउस पर जाकर कर रहे थे मस्ती
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सभी संजय कॉलोनी में रहते हैं। 16 मई की रात को कॉलोनी में एक दोस्त की शादी थी। जहां मनोज व उसके दोस्त आए हुए थे। उन्होंने प्रोग्राम के दौरान शराब पी और फिर अपने-अपने घर चले गए। अगले दिन सुबह मनोज को साथ लेकर डंपिंग यार्ड राहुल कॉलोनी सेक्टर-56 के पीछे एक फार्महाउस पर चले गए। वहां पार्क में सभी नहाने लगे। इस दौरान संदीप ने मनोज को पकड़ लिया।

राहुल ने सबमर्सिबल के चलते हुए पानी का पाइप लेकर मनोज के गुप्तांग में लगा दिया, जिससे पानी अंदर चला गया और मनोज की तबीयत खराब हो गई। फिर वे सभी मनोज को लेकर उसके घर छोड़ आए। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बेटी पांच साल की और बेटा तीन साल का है। वह तीन महीने से बेरोजगार था। चार-पांच दिन से वह कहीं काम पर जाने लगा था।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...