9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यइंस्टा पर फ्रेंडशिप, अश्लील तस्वीरें और ब्लैकमेलिंग... ऐसे हवस का शिकार बनती...

इंस्टा पर फ्रेंडशिप, अश्लील तस्वीरें और ब्लैकमेलिंग… ऐसे हवस का शिकार बनती रही नाबालिग लड़की

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. 24 वर्षीय आरोपी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से दोस्ती करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के बदलापुर इलाके में एक ही इमारत में रहने वाले आरोपी और पीड़िता साल 2021 में इंस्टाग्राम पर दोस्त बने थे. अक्टूबर 2021 से जून 2024 के बीच आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली.

बदलापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी उन अश्लील तस्वीरों के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा. उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर उसे लगातार अपनी हवस का शिकार बनाने लगा. इससे तंग आकर पीड़िता ने अपने परिजनों को सारी बातें बता दी.

पीड़िता के परिजन उसे लेकर बदलापुर पुलिस स्टेशन पहुंचे. वहां उसके द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही ठाणे में एक महिला के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया था. आरोप 29 साल के एक युवक पर लगा था, जिसने ब्रेकअप के बाद अपनी लिव इन पार्टनर के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मैसेजिंग एप पर वायरल कर दिया था.

47 साल की महिला की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. आरोपी किरण बागराव ठाणे जिले के शाहपुर का रहने वाला है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वो आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी. आरोपी ने उससे सोने की ज्वेलरी भी ली थी.

एक बार नहाते हुए आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद में जब उसने उसके साथ आगे लिव इन में रहने से मना कर दिया, तो उसने उसका वीडियो व्हाट्सऐप पर वायरल कर दिया. आरोपी और पीड़ित महिला पिछले साल से इस साल जनवरी तक लिव इन में एक-दूसरे के साथ रहे थे.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...