12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपुलिस अफसर से AAP मंत्री तक... जानें कौन हैं आपत्तिजनक VIDEO मामले...

पुलिस अफसर से AAP मंत्री तक… जानें कौन हैं आपत्तिजनक VIDEO मामले में घिरे बलकार सिंह

Published on

चंडीगढ़,

पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री बलकार सिंह का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी ने उन पर नौकरी देने के बहाने एक युवती से यौन संबंध बनाने का ऑफर देने का आरोप लगाया है. हालांकि, मंत्री ने उक्त वीडियो की जानकारी होने से इनकार किया है.

बीजेपी का आरोप है कि मंत्री ने वीडियो कॉल पर युवती को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और उसे अपने प्राइवेट पार्ट भी दिखाए. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने पंजाब पुलिस को आरोपों की जांच करने और तीन दिनों के भीतर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर बलकार सिंह हैं कौन…

राजनीति में आने से पहले पुलिस अफसर थे बलकार
पंजाब की AAP सरकार में मंत्री बलकार सिंह एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं, जो सूबे में कई पदों पर काम कर चुके हैं. करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से 2022 का चुनाव जीतने वाले बलकार सिंह को साल 2023 में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था. राजनीति में आने से पहले बलकार सिंह एक पेशेवर पुलिसकर्मी रहे हैं. वह 1988 में सहायक उप निरीक्षक के रूप में पंजाब पुलिस में शामिल हुए. बाद में पदोन्नति के साथ उन्होंने दोआबा क्षेत्र के कई पुलिस थानों में SHO के रूप में काम किया.

अमृतसर में एसीपी नॉर्थ भी रह चुके हैं AAP मंत्री
डीएसपी के रूप में पदोन्नति के बाद वह अमृतसर में डीएसपी सदर के रूप में तैनात हुए. इसके बाद अमृतसर में एसीपी नॉर्थ के रूप में भी उन्होंने सेवा दी. एसपी बनने के बाद बलकार सिंह ने लुधियाना में एडीसीपी क्राइम और एडीसीपी जालंधर ग्रामीण के रूप में काम किया. राजनीति में आने से पहले बलकार सिंह जालंधर में डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर काम कर चुके हैं.

2021 में सेवानिवृत्त हो गए थे बलकार सिंह
डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर के तौर पर बलकार सिंह की आखिरी पोस्टिंग रही. 2021 में वह सेवानिवृत्त हो गए थे. अपने पहले चुनाव (2022) में बलकार सिंह ने कांग्रेस के चौधरी सुरिंदर सिंह को 4574 वोटों से हराया था. लोकसभा उपचुनाव में जालंधर से तत्कालीन AAP उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद बलकार सिंह को 2023 में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...