10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यबेंगलुरु में फंड पॉलिटिक्स! हर विधानसभा को 10-10 करोड़, इकलौते BJP विधायक...

बेंगलुरु में फंड पॉलिटिक्स! हर विधानसभा को 10-10 करोड़, इकलौते BJP विधायक का पत्ता कट

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के बेंगलुरु में फंड अलॉटमेंट को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासत शुरू हो गई है. दरअसल, सरकार ने राजधानी के सभी विधानसभा क्षेत्रों को 10-10 करोड़ रुपये अलॉट किए हैं. लेकिन इस लिस्ट में बेंगलुरु के इकलौते विधायक के क्षेत्र का नाम शामिल नहीं है.

बता दें कि फंड अलॉटमेंट डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने किया है. जिस बीजेपी विधायक के इलाके को फंड नहीं दिया गया है, उनका नाम राममूर्ति है और वह जयानगर क्षेत्र से विधायक हैं. कांग्रेस सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस को वोट न देने के लिए पार्टी ने जयनगर के लोगों को दंड दिया है.

क्यों दिये जा रहे 10 करोड़ रुपये?
फंड में जो 10 करोड़ रुपये दिये जा रहे हैं, उसका इस्तेमाल पार्क, सड़क और नालियां बनाने में किया जाना है. राज्य के बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र ने कहा,’डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार बेंगलुरु के विकास के लिए निर्धारित बजट में बेंगलुरु के 27 निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारी मंत्री भी हैं. उन्होंने अपने विवेक से सभी क्षेत्रों को 10 करोड़ रुपये का अनुदान जारी करने का सुझाव दिया है. लेकिन जयानगर विधानसभा क्षेत्र को छोड़ देने से यह संदेह पैदा हो गया है कि भाजपा विधायकों की मौजूदगी के कारण जानबूझकर भेदभावपूर्ण अपनाई गई है.’

बीजेपी स्टेट चीफ ने उठाए सवाल
विजयेंद्र ने कहा,’ऐसे समय में राजनीति करना अच्छी बात नहीं है, जब हमें हाल ही में बेंगलुरु में हुई बारिश की मरम्मत गड्ढों वाली सड़कों को बंद करने और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने की चुनौती का सामना करने के लिए गैर-पक्षपाती तरीके से काम करना पड़ रहा है.’

Latest articles

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

बुजुर्ग समेत दो लोगों की सड़क हादसों में मौत

भोपाल।शहर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की...

शातिर जालसाज़ों ने दर्जनों युवकों को लगाया लाखों का चूना

भोपाल।राजधानी में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें शातिर जालसाज़ों ने...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...