15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यआजमगढ़ में पुलिस की नाक के नीचे 35 साल से होमगार्ड की...

आजमगढ़ में पुलिस की नाक के नीचे 35 साल से होमगार्ड की नौकरी कर रहा था गैंगस्टर, भतीजे ने खोल दी पोल

Published on

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें 35 साल से गैंगस्टर आरोपी होमगार्ड की नौकरी कर रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पूरा मामला खुलकर तब सामने आया जब गैंगस्टर आरोपी नकदू उर्फ नंदलाल के भतीजे ने 3 दिसंबर को तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण से शिकायत की कि उसके चाचा ने फर्जी तरीके से नौकरी प्राप्त की है।

पुलिस ने बताया कि शिकायत सही मिलने पर गैंगस्टर आरोपी नंदलाल उर्फ नकदू को निलंबित कर दिया गया और उसके खिलाफ रानी की सराय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया एवं विधिक कार्रवाई के तहत उसे जेल भेज दिया गया। नकदू उर्फ नंदलाल के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास डकैती सहित कई संगीन मामले दर्ज थे। सितंबर 1989 से लेकर 2024 तक वह जिले के रानी की सराय और मेंहनगर थाने में होमगार्ड की नौकरी करता रहा तथा किसी को भी इसकी भनक तक नही लगी।

जांच में सामने आया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकवारा के निवासी नकदू के खिलाफ 1984 में जहानागंज थाना क्षेत्र के मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद नकदू पर 1987 में डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ और 1988 में नकदू पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि नकदू यादव चौथी कक्षा तक गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ा है और उसने कक्षा आठ का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर 1989 में होमगार्ड की नौकरी हासिल की।

नकदू ने नौकरी पाने के लिए अपनी पहचान भी बदल दी। 1990 के पहले तक आरोपी की पहचान नकदू यादव पुत्र लोकई यादव के रूप में थी। इसके बाद वह 1990 में आरोपी नकदू से नंदलाल बन गया। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक फर्जीवाड़ा कर होमगार्ड की नौकरी करने का मामला सामने आया था। उनके अनुसार मामले की जांच हुई तो मामला सही पाया गया।

मीणा के अनुसार नकदू के खिलाफ रानी की सराय थाने में मुकदमे पंजीकृत हैं। उसके द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार कर नाम में परिवर्तन किया गया था। पिछले 35 साल से वह मेहनगर थाने में नौकरी कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नकदू के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। उनके मुताबिक उक्त आरोपी किस प्रकार से पुलिस को चकमा देकर नौकरी करता था इसकी भी विभागीय जांच कराई जा रही है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...