9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यकन्हैया लाल हत्याकांड की याद दिला गहलोत ने पहलगाम पीड़ित नीरज उधवानी...

कन्हैया लाल हत्याकांड की याद दिला गहलोत ने पहलगाम पीड़ित नीरज उधवानी के लिए रखी बड़ी मांग

Published on

जयपुर :

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड की फिर से याद दिला दी हैं। उन्होंने कन्हैया लाल हत्याकांड को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नीरज उधवानी से जोड़ते हुए बड़ी मांग की है। इसको लेकर उन्होंने भजनलाल सरकार से कहा है कि हमारी सरकार के समय आतंकी वारदात में कन्हैयालाल साहू की हत्या के बाद उनके दोनों बेटों को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया था। ऐसे में सरकार को भी नीरज के परिजनों को इसी तरह का राहत पैकेज देना चाहिए।

नीरज के परिजनों को भी राहत पैकेज उपलब्ध करवाने की मांग
इस मामले में गहलोत के बयान से सियासत में हलचल मच गई हैं। इस दौरान गहलोत ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘हमारी सरकार के समय उदयपुर में आतंकी वारदात में कन्हैयालाल साहू की हत्या की गई थी। इस वारदात के पीड़ित परिवार को संबल देने के लिए हमारी सरकार ने 50 लाख रुपए मुआवजा और उनके दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दी थी। मेरी राज्य सरकार से मांग है कि नीरज उधवानी के परिजनों को कम से कम इसी प्रकार का पैकेज दिया जाए, जिससे उन पर आश्रित उनकी पत्नी को संबल मिल सके। बता दें कि उदयपुर में 28 जून 2022 को गहलोत सरकार के समय कन्हैया लाल तेली की गला काटकर आतंकी वारदात में निर्मम हत्या कर दी गई थी, जो पूरे देश की सुर्खियों में रही थी।

गहलोत ने केंद्र सरकार से नीति बनाने की मांग की
इस दौरान गहलोत ने आगे लिखा कि ‘केंद्र सरकार को अन्य राज्य की सरकार को भी ऐसी शहादतों को सम्मान और सहारा देने वाली नीति बननी चाहिए, ताकि आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए जान गंवाने वालों के परिवारों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। बता दें कि बीते मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जयपुर के रहने वाले नीरज उधवानी की भी आतंकवादियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...