11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यगाजीपुर में तीन थानों की पुलिस फोर्स की निगरानी में हुई शादी,...

गाजीपुर में तीन थानों की पुलिस फोर्स की निगरानी में हुई शादी, जानिए दूल्हे-दुल्हन ने ऐसा क्यों किया

Published on

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक शादी को तीन थानों की पुलिस की कड़ी निगरानी में संपन्न कराया गया। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खुदाबख्शपुर गांव में पुरानी रंजिश और डीजे पर डांस को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शादी को सुचारू रूप से पूरा कराया और तब जाकर दुल्हन की विदाई सुनिश्चित की।

घटना के अनुसार, जंगीपुर थाना क्षेत्र के कुकवा के भीटा मौज से बारात खुदाबख्श पुर गांव पहुंची थी। रात में डीजे पर बाराती नाच रहे थे, तभी पुरानी रंजिश और डांस को लेकर घरातियों से तनातनी शुरू हो गई। विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में बारातियों की 10 गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और तीन लोग घायल हो गए। स्थिति ऐसी बनी कि शादी रुकने की नौबत आ गई।

सुरक्षा के बीच हुई विदाई
दुल्लहपुर थाने को सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दो अन्य थानों की टुकड़ियों और पीआरबी के साथ मौके पर पहुंची। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश चली। गाजीपुर पुलिस की सख्ती और मध्यस्थता से स्थिति नियंत्रित हुई। तीन थानों की चौकसी में शादी की रस्में पूरी की गईं और सुबह दुल्हन को विदा कराया गया। ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...