10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यदूल्हा ICU में और दुल्हन अर्थी पर, ससुर ने दी चिता को...

दूल्हा ICU में और दुल्हन अर्थी पर, ससुर ने दी चिता को आग, बिहार की आंखे नम करने वाली कहानी

Published on

आरा

बिहार में एक सड़क हादसे में शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दूल्हे की हालत गंभीर है। यह घटना बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल पेट्रोल पंप के पास हुई। दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद दुल्हन ने पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नई नवेली दुल्हन की अर्थी देख ससुराल में कोहराम मच गया और ससुर ने अपनी बहू को मुखाग्नि दी।

विदाई के बाद दुल्हन की मौत
जानकारी के अनुसार, मृतका सिकरहटा थाना क्षेत्र के रंजमलडीह गांव निवासी मोनू कुमार की 21 वर्षीया पत्नी ललिता देवी है। सिकरहटा थाना क्षेत्र के रंजमलदडीह गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह उर्फ बधारी सिंह के पुत्र मोनू कुमार का बारात हसन बाजार थाना क्षेत्र के इनरपतपुर गांव निवासी स्व. दूधनाथ सिंह के घर गई थी। लड़के वाले धूम धाम से शादी के लिए लड़की के दरवाजे पर पहुंचे।

रास्ते में ही भयानक सड़क हादसा
दोनों की धूमधाम से शादी हुई। परिवार वालों ने बेटी की विदाई की, लेकिन किसे पता था कि मायके से यह विदाई उसकी आखिरी विदाई हो जाएगी। ससुराल में दुल्हन की डोली की जगह अर्थी पहुंचेगी। दूल्हे के पिता ओम प्रकाश सिंह उर्फ बधारी सिंह ने घटना के बारे में जानकारी दी।

ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि सुबह विदाई हुई और दूल्हा मोनू कुमार दुल्हन ललिता देवी सहित सात लोगों के साथ वापस रंजमडीहल गांव की ओर रवाना हो गया। इसी बीच सिकरौल पेट्रोल पंप के पास दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में गाड़ी सवार दूल्हा-दुल्हन समेत सभी सात लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही दुल्हन ललिता ने आखिरी सांस ले ली।

दूल्हा भी लड़ रहा जिंदगी की जंग
वहीं दूल्हा मोनू कुमार भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। देखते ही देखते दोनों घरों की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। बताया जाता है कि मृत दुल्हन अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थी। उसके पिता दूधनाथ सिंह की मौत दस वर्ष पूर्व हो गई थी। उसके परिवार में मां इतराजो देवी व दो भाई धनजी सिंह, नंदजी सिंह एवं एक बहन सविता देवी है। घटना के बाद मृत दुल्हन के मायके में ससुराल के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...