12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्ययौन शोषण के गवाह की हत्या करने वाले आसाराम से जुड़े शूटर...

यौन शोषण के गवाह की हत्या करने वाले आसाराम से जुड़े शूटर को गुजरात पुलिस ने दबोचा, फिर बढ़ सकती हैं बापू की मुश्किलें

Published on

अहमदाबाद/राजकोट

यौन शोषण के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक तरफ जोधपुर के मामले में जहां आसाराम बापू को 31 मार्च तक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है तो दूसरी तरफ गुजरात की राजकोट पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आसाराम के जुड़े यौन शोषण के गवाह की हत्या करने के आरोपी केशव को कर्नाटक से अरेस्ट किया है। ऐसा माना जा रहा है कि आसाराम के पूर्व साधक और शार्प शूटर केशव ने 10 साल पहले अमृत प्रजापति नाम के गवाह की हत्या की थी। सूत्रों के अनुसार वह एक बार फिर से दूसरे गवाह की हत्या करने के फिराक में था तभी राजकोट की क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया।

मरीज बनकर पहुंचा था हमलावर
आसाराम बापू के पूर्व सहयोगी और यौन उत्पीड़न मामले में गवाह अमृत प्रजापति की 23 मई को राजकोट के आयुर्वेदिक हॉस्टपिटल में शूट किया गया था। बाद में अमृत प्रजापति की अस्पताल में मौत हो गई थी। गवाह पर अस्पताल में मरीज के रूप में पेश आए अज्ञात बंदूकधारी ने प्रजापति को गोली मारी थी। अमृत प्रजापति ने मरने से पहले पुलिस को बयान दिया था जिसमें हमला करने वालों में आशाराम के छह साधकों नाम लिए थे। इनमें विकास खेमका, के डी पटेल, अजय शाह, मेघजी, कौशिक और रामभाई का नाम शामिल था। अमृता प्रजापति की हत्या के बाद से इस मामले की जांच सीआईडी क्राइम के पास है। पुलिस के अनुसार प्रजापति हत्या केस में शामिल केशव कर्नाटक के एक गांव में छुपा था। वह आसाराम के साधकों के साथ संपर्क में था।

आसाराम बापू को मिली है अंतरिम बेल
पिछले करीब 11 साल से जेल में बंद आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दी है, हालांकि कोर्ट ने जमानत के साथ शर्त लगाई है कि वह अपने अनुयायियों से नहीं मिलेंगे और न ही किसी गवाह प्रभावित करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत की अवधि 31 मार्च तय की है। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू को अंतरिम जमानत दो बार पैरोल देने के बाद दी है। हालांकि कई मामलों में सजा होने के कारण वह अभी तकनीकी कारणों से जेल के बाहर नहीं आ पाए हैं।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...