8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यगुजरात: BJP की सबसे युवा उम्मीदवार पर हंगामा, दंगे से जोड़ा जा...

गुजरात: BJP की सबसे युवा उम्मीदवार पर हंगामा, दंगे से जोड़ा जा रहा नाम

Published on

मुंबई,

गुजरात चुनाव में बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है. पार्टी ने 160 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी ने नरोदा विधानसभा सीट से पायल कुलकर्णी को टिकट दे दिया है. पायल बीजेपी नेता मनोज कुलकर्णी की बेटी हैं और चुनावी मैदान में सबसे युवा प्रत्याशी भीं. लेकिन उनका नाम सामने आते ही बड़ा विवाद छिड़ गया है. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि पार्टी ने नरोदा पाटिया दंगे के आरोपी की बेटी को टिकट देकर शर्मनाक फैसला लिया है.

क्या है नरोदा पाटिया दंगा?
अब जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगों के दौरान अहमदाबाद में स्‍थ‍ित नरोदा पाटिया इलाके में 97 लोगों की हत्‍या कर दी गई थी. इस दंगे में 33 लोग घायल भी हुए थे. इस घटना को गोधरा में साबरमती एक्‍सप्रेस ट्रेन को जलाए जाने के एक दिन बाद अंजाम दिया गया था. अगस्‍त 2009 में नरोदा पाटिया कांड का मुकदमा शुरू हुआ. इसमें 62 आरोपियों के खिलाफ आरोप दर्ज किए गए थे. उसी लिस्ट में मनोज कुलकर्णी का नाम भी शामिल था. अब बीजेपी ने उन्हीं की बेटी को चुनावी मैदान में नरोदा से उतार दिया है.

काफी पढ़ी लिखी हैं पायल
कांग्रेस ने पायल की उम्मीदवारी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या बीजेपी को कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं मिला था. बीजेपी लंबे समय से ऐसा कर रही है. लेकिन उनका ये फर्जी हिंदुत्व अब एक्सपोज हो चुका है. उनके जीतने की कोई संभावना नहीं बची है. अब पायल के नाम को लेकर विवाद जरूर है, लेकिन पार्टी को पूरा भरोसा है कि वे नरोदा सीट को जीत निकालेंगी. पायल कुलकर्णी की बात करें तो वे काफी पढ़ी लिखी हैं. उन्होंने अपनी S.S.C St. Xavier’s स्कूल से की थी. इसके बाद रूस से साल 2010 में उन्होंने एमडी की पढ़ाई पूरी की. वर्तमान में वे अहमदाबाद के स्टर्लिंग अस्पताल में काम कर रही हैं.

पायल को जीत का पूरा भरोसा
अपनी उम्मीदवारी पर पायल कुलकर्णी ने कहा है कि मुझे काफी खुशी है कि पार्टी ने मुझे टिकट दिया है. मेरे पिता ने 40 साल तक इस पार्टी की सेवा की है. मेरी मां भी कॉरपोरेटर हैं. अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद मैंने अपनी मां के चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लिया था. मुझे पूरा विश्वास है कि मैं ये चुनाव जीतने वाली हूं. मैं सबसे ज्यादा अंतर से ये चुनाव जीतूंगी. मैं सिर्फ विकास की दिशा में ही काम करने वाली हूं.

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...