28.4 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यगुजरात: सौराष्ट्र में एक दिन में डूबने से छह की मौत, भावनगर...

गुजरात: सौराष्ट्र में एक दिन में डूबने से छह की मौत, भावनगर की मालन नदी में डूबे तीन सगे भाई

Published on

अहमदाबाद

राज्य के सौराष्ट्र रीजन में एक दिन डूबने से छह की मौत हो गई। इनमें तीन सगे भाई और एक महिला और बच्चा शामिल हैं। भावनगर जिले के महुवा की मालन नदी में नहाने गए चार युवकों के डूबने की घटना सामने आई। यह भी खुलासा हुआ है कि तीनों युवक सगे भाई थे, जबकि चौथा युवक भी उसी गांव और एक ही समाज का था। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों के शव बरामद किए हैं। तीन सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में गम का माहौल है। एक अन्य घटना में सौराष्ट्र के पोरबंदर के राणाकंदोराडा में मां-बेटे की डूबने से मौत हो गई। एक बच्चा किनारे सीवन क्षेत्र में खेलते समय पानी में उतर गया। मां बच्चे को बचाने गई। इस घटना में डूबने से मां-बेटे दोनों की मौत हो गई।

चारों की शव निकाले गए
पुलिस के अनुसार 26 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे भावनगर जिले के महुवा तहसील के लाखुपाड़ा के बीच मालन नदी में नहा रहे युवक लोग डूब गए। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरा होने से पहले गोताखोरों की मदद से नदी में से तीन शव बरामद कर लिए गए। चौथा शव 27 अगस्त की सुबह मिला। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है। मालन नदी में डूबने वाले सभी लखुपुरा गांव के रहने वाले थे।

30 साल से कम थी उम्र
मालन नदी में तैरने गए युवकों की उम्र 30 साल से कम थी। हादसे का शिकार हुए युवकोंं की उम्र 17 से 27 के साल के बीच थी। नदी में तैरने गए युवक गहरे पानी में चले गए जहां से वे वापस नहीं लौट पाए और डूब गए। एक साथ चार युवकों की मौत से लखुपुरा गांव में माहौल गमगीन है। पिछले महीने जामनगर में पिकनिक माने गया एक परिवार उफना रहे बांध में नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया था तब उस हादसे में पांच की मौत हो गई थी।

Latest articles

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...