10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यगुजरात के अरावली में चलती एंबुलेंस में लगी आग, डॉक्टर-नर्स सहित 4...

गुजरात के अरावली में चलती एंबुलेंस में लगी आग, डॉक्टर-नर्स सहित 4 की मौत

Published on

अहमदाबाद।

गुजरात के अरावली जिले में सोमवार देर रात एक चलती एंबुलेंस में अचानक आग लग गई, जिसमें डॉक्टर, नर्स, एक नवजात शिशु और उसके पिता की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस चालक और एक रिश्तेदार को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना मोडासा के रपहड़िया चौकड़ी के पास हुई। एंबुलेंस अहमदाबाद के सिविल अस्पताल जा रही थी। जानकारी के अनुसार महिसागर जिले के लुणावाड़ा निवासी जिनेशभाई महेशभाई मोची अपने एक दिन के नवजात बच्चे को उपचार के लिए मोडासा से अहमदाबाद ले जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़िए: नाबालिग साली से दुष्कर्म ,आरोपी जीजा गिरफ्तार

हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एंबुलेंस सड़क के बीचोंबीच धधकती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि आग मोडासा–धनपुर रोड पर लगी और कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना सोमवार रात करीब एक बजे हुई।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...