11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराममंदिर में गंगाजल छिड़कने वाले ज्ञानदेव आहूजा BJP से निलंबित, कांग्रेस नेता...

राममंदिर में गंगाजल छिड़कने वाले ज्ञानदेव आहूजा BJP से निलंबित, कांग्रेस नेता पर टिप्पणी करने के बाद गिरी गाज

Published on

जयपुर:

राम मंदिर में गंगाजल के छिड़काव और दलित विरोधी बयान को लेकर बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा पर बड़ा एक्शन हुआ हैं। इसको लेकर बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ ने रविवार को आदेश जारी कर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकाल दिया हैं। बीते दिनों उन्होंने अलवर के राम मंदिर में गंगाजल छिड़काव और कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ बयान दिया था। उनके इस बयान को सियासी गलियारों में दलित विरोधी होने से जोड़ा गया, जिसको लेकर सियासत में काफी बवाल मचा था। इधर, बीजेपी ने दलित समाज में अपनी नकारात्मक छवि बनने के डर आहूजा पर यह बड़ा एक्शन लिया है।

अनुशासन समिति की रिपोर्ट के बाद आहूजा को पार्टी से निकाला
इसको लेकर बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ ने उस समय भी गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। इधर, पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने को लेकर रविवार शाम आदेश जारी किया। इसमें बताया कि बीते दिनों अनुशासन समिति की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया हैं। इधर, आहूजा को पार्टी से निकालने के निर्णय के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है। बीते दिनों अलवर के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुए घटनाक्रम से कांग्रेस ने बीजेपी की दलित विरोधी छवि बनाने का प्रयास किया।

नोटिस देकर आहूजा को किया था सस्पेंड
पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा के गंगाजल से शुद्धिकरण और दलित विरोधी बयान के बाद बीजेपी के चीफ मदन राठौड़ ने भी गहरी नाराजगी जताई थी। इसको लेकर उन्होंने आहूजा को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा। साथ ही राठौड़ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता से भी निलंबित कर दिया। इधर, आहूजा ने पार्टी को जवाब तो दिया, लेकिन उन्होंने इस घटना पर माफी नहीं मांगी। इस बीच बीजेपी की ओर से गठित अनुशासन समिति ने इस मामले की जांच की, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आहूजा पर पार्टी से बाहर निकालने की बड़ी कार्रवाई की गई हैं।

आहूजा बोला- आगे बड़ा धमाका करूंगा
मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैंने कोई दलित विरोधी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि मेरे पास प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फोन आया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि मुझे आपके साथ सहानुभूति और दुख है। आप नोटिस का जवाब दे दीजिए। मैंने उनसे कहा कि कतई नहीं, मुझे आपकी सहानुभूति और दुख नहीं चाहिए। आप सत्य परख बात कीजिए। आपने जो नोटिस मुझे दिया है, वो गलत दिया है। पार्टी की प्रक्रिया है। इसलिए मैंने जवाब दे दिया है। आहूजा ने कहा कि अब आगे पार्टी को निर्णय करना हैं। मेरे पास प्रदेश के 41 जिलों से लोगों के फोन आए। पूरी पार्टी मेरे साथ है। आगे बड़ा धमाका करूंगा। आहूजा ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस के दुष्प्रचार में आ गई है। अगर कोई मेरी गलती का सबूत दे दे तो मैं अपनी आन बान शान मूंछ मुंडवाने केलिए तैयार हूं।

कौन हैं, पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा, जिनका रहा विवादों से नाता
ज्ञानदेव आहूजा बीजेपी के नेता और पूर्व विधायक है। आहूजा वसुंधरा राजे सरकार में 2013 से 2018 तक अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा के विधायक रहे थे। आहूजा को बीजेपी का फायर ब्रांड नेता माना जाता हैं। आहूजा सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं, जो लगातार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी 24 दिसंबर 2017 को आहूजा उस समय विवादों में आ गए, जब उन्होंने कहा कि गायों की तस्करी और वध करने वाले लोगों को मार दिया जाएगा। उन्होंने पिछले साल वायनाड मेें आएं भूस्खलन को गौ हत्या से जोड़ते हुए कहा कि जहां गौहत्या होगी, वहां इस तरह की घटना तो होगी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...