6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यज्ञानवापीः 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग जांच नहीं, अब क्या करेगा हिंदू पक्ष,...

ज्ञानवापीः ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग जांच नहीं, अब क्या करेगा हिंदू पक्ष, वकील ने बताया

Published on

वाराणसी

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग जांच की मांग जिला जज की अदालत ने खारिज कर दी है। हिंदू पक्ष की ओर से अदालत से इस जांच की मांग की गई थी। मांग खारिज होने को हिंदू पक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने मामले को अपने लिए झटका मानने से इनकार कर दिया। कहा कि हमने लीगल लड़ाई लड़ी है। हम सुप्रीम कोर्ट मामले को लेकर जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज को सुनवाई के लिए कहा था। हम लोग जीत में ओवर एक्साइट नहीं होते, हार में निराश नहीं होते। हम लोग संघर्ष कर रहे हैं।

विष्णु जैन ने कहा कि आज का आदेश सुप्रीम कोर्ट के 20 मई के आदेश का उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ट्रायल कोर्ट पूरे मामले को देखेगा। लेकिन आज जज ने 17 मई के आदेश का उल्लेख करते हुए जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया है।

वकील ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि वैज्ञानिक जांच होनी चाहिए। हम कार्बन डेटिंग की जांच पर अड़े नहीं थे। हम भी चाहते हैं कि शिवलिंग को बिना क्षति पहुंचे किसी भी वैज्ञानिक विधि से इसकी जांच हो। हम अपने अराध्य के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

फैसले पर अदालत ने क्या कहा
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले कथित शिवलिंग के आकार जैसे ढांचे की प्राचीनता का पता करने के लिये इसकी कार्बन डेटिंग या अन्य वैज्ञानिक परीक्षण कराने की मांग संबंधी अर्जी को जिला अदालत ने खारिज कर दिया। जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने हिंदू पक्ष की अर्जी पर दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी करने के बाद अपने फैसलने में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस प्रकरण पर सुनवाई के दौरान 17 मई को वजूखाना क्षेत्र को सुरक्षित बनाये रखने का आदेश दिया था।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...