11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यगृह मंत्री अमित शाह से मिले हार्दिक पटेल, अहमदाबाद की इस सीट...

गृह मंत्री अमित शाह से मिले हार्दिक पटेल, अहमदाबाद की इस सीट से लड़ने की चर्चा

Published on

अहमदाबाद:

2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बैकफुट पर धकेलने वाले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल 2022 के चुनाव में उतर सकते हैं। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पद को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से लड़ सकते हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद हार्दिक पटेल लगातार विरमगाम में सक्रिय हैं। हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। हार्दिक ने हाल ही में गुजरात के प्रवास पर आए गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। केंद्रीय गृह मंत्री अपने जन्मदिन के अगले दिन गुजरात पहुंचे थे और जोनवार बैठकें की थीं। इस दरिम्यान हार्दिक की गृह मंत्री से मुलाकात हुई। इससे पहले जब गुजरात गौरव यात्रा विरमगाम पहुंची थी, तब हार्दिक पटेल ने यात्रा में शिरकत की थी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पुरुषोतम रुपाला भी मौजूद रहे थे।

अभी है कांग्रेस का कब्जा
हार्दिक पटेल के विरमगाम से मैदान में उतरने की चर्चा है। इस सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के लाखाभाई भरवाड़ 2017 में 6,548 वोटों से जीते थे। 2012 में भी इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। तब डॉ. तेजश्रीबेन पटेल यहां से जीती थीं। 2017 के चुनावों से पहले तेजश्री बेन पटेल बीजेपी में शामिल हो गई थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि 2002 और 2007 में इस सीट पर कमल खिल चुका है। दोनों चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार जीते थे। अहमदाबाद जिले में आने वाली यह सीट इस बार हार्दिक की संभावित दावेदारी के चलते सुर्खियों में है। पिछले चार चुनावों को देखें तो इस सीट पर दो बार कांग्रेस और दो बार बीजेपी को जीत मिली है। ऐसे में हार्दिक अगर यहां से चुनाव में उतरते हैं तो फिर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। चर्चा है कि कांग्रेस हार्दिक पटेल की घेरेबंदी करने के लिए किसी बड़े चेहरे को भी उतार सकती है। अहमदाबाद जिले की यह विधानसभा सुरेंद्र नगर लोकसभा में आती है। यहां पर 271,166 मतदाता हैं जो 2022 में नए विधायक का फैसला करेंगे।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...