12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यहरियाणा : सोनीपत में BJP नेता की क्यों की गई हत्या? चाचा...

हरियाणा : सोनीपत में BJP नेता की क्यों की गई हत्या? चाचा ने बताई पूरे विवाद की वजह

Published on

सोनीपत,

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेता सुरेंद्र जवाहर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्याकांड को जमीनी विवाद के चलते अंजाम दिया गया था. वहीं, अब पुलिस ने आरोपी मन्नू को गिरफ्तार कर लिया है. बीजेपी नेता की हत्या क्यों की गई, इसको लेकर घटनास्थल पर मौजूद चाचा ने विवाद की वजह बताई है.

मृतक मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहर के चाचा वारदात के समय साथ मौजूद थे. चाचा सुल्तान सिंह ने बताया कि सुरेंद्र और आरोपी मन्नू के बीच तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा था. सुरेंद्र ने पांच लाख रुपए मन्नू को जमीन खरीदने के लिए दिए थे. लेकिन मन्नू अब जमीन नाम करने के लिए आनाकानी कर रहा था.

दुकान में घुसकर मारी थी गोली
इसी बीच सुरेंद्र जमीन पर बुवाई करने के लिए गए थे. जिसको लेकर मन्नू से कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद सुरेंद्र दुकान पर चला आया था. शुक्रवार की रात को वह अपने दुकान पर बैठा था, तभी मन्नु पिस्टल लेकर पहुंच गया और दुकान में घुसकर गोली मार दी. मन्नू पड़ोस का ही रहने वाला है.

इधर, सोनीपत पुलिस ने आरोपी मन्नू को गिरफ्तार कर लिया है. सोनीपत पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. बीजेपी नेता हत्याकांड पर सोनीपत एसीपी ऋषिकांत का बयान भी आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्याकांड को देर रात साढ़े 9 बजे गांव जवाहरा में अंजाम दिया गया. मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...