15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यपत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर मछलियों को खिलाया… श्रावस्ती में सनकी पति सैफुद्दीन...

पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर मछलियों को खिलाया… श्रावस्ती में सनकी पति सैफुद्दीन ने किया दिल दहलाने वाला कांड

Published on

श्रावस्ती

वह अपनी पत्नी को श्रावस्ती से लखनऊ लेकर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रास्ते में उसने मौका देखकर पत्नी की हत्या कर दी और एक सुनसान बाग में ले जाकर कई टुकड़ों में काट डाला। उसकी हैवानियत यहीं नहीं रुकी। उसने पत्नी के शरीर के टुकड़ों को जला दिया और फिर नहर में ले जाकर मछलियों को खिला दिया। उत्तर प्रदेश से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है।

यह घटना श्रावस्ती जनपद के थाना हरदत्तनगर गिरन्ट के जब्दी गांव में हुई है। सैफुद्दीन अपनी पत्नी सबीना को लखनऊ ले जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन रास्ते में ही उसने उसकी हत्या कर दी। उसने शव को टुकड़ों में काटा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी सैफुद्दीन को हथकड़ी पहनाकर जेल में डाल दिया है। पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में यह प्रकरण दहेज हत्या से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान सबीना के तौर पर हुई है। उसके भाई सलाहुद्दीन ने बताया कि उसने अपनी बहन को फोन किया था, लेकिन उसका फोन बंद था। जब वह घर आया तो उसे पता चला कि उसका पति उसे लखनऊ लेकर गया है। लेकिन शाम को उसका पति उसी इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया। घरवालों को शक हुआ तो सलाहुद्दीन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और उसका पति सैफुद्दीन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुरू में सैफुद्दीन ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन बाद में पुलिस की सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पुलिस को अपने साथ वारदात वाली जगह पर लेकर गया। पुलिस उस बाग में पहुंची और वहां से सबीना के कुछ अवशेष भी मिलने की बात पता चली है।

श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपनी पत्नी की हत्या करने वाला सैफुद्दीन पुलिस की गिरफ्त में है। सैफुद्दीन ने पहले अपनी पत्नी के टुकड़े-टुकड़े किए फिर उसको जलकर राख कर दिया, जिसका जला हुआ कुछ हिस्सा मौके पर मिला है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश कर रही है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...