10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराज्यअचानक बिगड़ी तबीयत... पीठ सहलाता साथी, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत...

अचानक बिगड़ी तबीयत… पीठ सहलाता साथी, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का Video आया सामने

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में बंद मोहित पांडे की पुलिस हिरासत में मौत का मामला गरमा गया है. इसी बीच चिनहट थाने के लॉकअप का सीसीटीवी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि मोहित पांडे के हाथ पैर ऐंठने लगे तो हवालात में ही बगल में बैठा युवक बिगड़ती तबीयत देख पीठ पर हाथ से सहला रहा है. वहीं, लॉकअप के गेट पर बैठे एक युवक ने पानी की बोतल दी, जबकि दूसरे ने पहरे पर खड़ी महिला कांस्टेबल को दी सूचना.

जिसके बाद महिला कांस्टेबल ने ड्यूटी मुंशी को सूचना दी. हालांकि, इसके बाद क्या हुआ? मोहित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया या नहीं? लेकिन परिजनों का आरोप है कि मोहित के साथ लॉकअफ में मारपीट की गई. जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजन जब थाने पहुंचे तो उन्हें मोहित से मिलने भी नहीं दिया गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि मोहित को लोहिया अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है.

मोहित की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए. जिसके बाद मोहित की मां तपेश्वरी देवी की शिकायत पर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार चतुर्वेदी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

शुक्रवार रात को लाया गया था थाने
मोहित पांडे की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई में बड़ी लापरवाही सामने आई है. जानकारी के मुताबिक मोहित पांडे को चिनहट थाने पर शुक्रवार रात 10:56 बजे लाया गया था. रात भर थाने में रखने के बाद दोपहर 1.05 पर पुलिस ने दिखाई उसकी गिरफ्तारी

बिना लिखा पढ़ी के थाने में रखने का आरोप
जानकारी के मुताबिक पुलिस शांति भंग की आशंका में मोहित और उसके भाई को गिरफ्तार दिखाकर कोर्ट में ले जाने वाली थी. रात भर मोहित और उसके भाई को बिना लिखा पढ़ी के चिनहट थाने के लॉकअप में रखा गया था.

मोहित और उसके भाई को इसलिए थाने ले गई थी पुलिस
शुक्रवार को बच्चों के झगड़े में विवाद के बाद पुलिस ने मोहित पांडे और उनके भाई शोभाराम को हिरासत में लिया था. शनिवार को कोर्ट ले जाने के दौरान मोहित की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...