27.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यहेलिकॉप्टर, नौसेना के 9 जहाज और मछुआरे... मुंबई नाव हादसे में लापता...

हेलिकॉप्टर, नौसेना के 9 जहाज और मछुआरे… मुंबई नाव हादसे में लापता 7 साल के बच्चे का 3 दिन बाद ऐसे ढूंढा शव

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुंबई में हुए नाव हादसे में लापता सात साल के बच्चे का शव दिन बाद बरामद हुआ है। सात साल का जोहान पठान अपनी मां और पिता के साथ नाव में मौजूद था। नौसेना और तटरक्षक बल के अधिकारी दुर्घटना के बाद से शव की तलाश कर रहे थे। यह हादसा एक नौसेना की स्पीडबोट के फेरी से टकराने के बाद हुआ था। ज़ोहान इस दुखद घटना में लापता आखिरी यात्री था, जिसमें नौसेना के जवानों सहित 14 लोगों की जान चली गई। पूर्णिमा के कारण समुद्र में तेज धाराएं चल रही थीं, जिससे खोज अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया था।

ऐसे ढूंढा गया शव
शुरुआत में हेलिकॉप्टर से खोजबीन की गई। नौसेना और तटरक्षक बल के नौ जहाज लगातार खोज अभियान में जुटे रहे। पुलिस ने मछुआरों की भी मदद ली। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट जैसी अन्य एजेंसियों से भी मदद ली गई। ज़ोहान को आखिरी बार अपनी मां सकीना पठान की गोद में देखा गया था, जो दुर्घटना में डूब गईं। जानकारी के अनुसार, गोवा के मापुसा के निवासी, पठान परिवार काम के सिलसिले में मुंबई आया था। बाद में उन्होंने छुट्टी मनाने का फैसला किया।

एलिफेंटा गुफाओं के लिए फेरी पर सवार हुए
वो बुधवार को गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं के लिए फेरी पर सवार हुए थे, तभी यह दुर्घटना घटी। ज़ोहान के पिता अशरफ पठान ने सुरक्षा उपायों की कमी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि हम देख सकते थे कि नाव ओवरलोड थी। मैं अपने दस महीने के बच्चे को पकड़े हुए था और मेरी पत्नी सकीना ज़ोहान को पकड़े हुए थी। हादसे के बाद मैं, मेरी पत्नी और अन्य सदस्य कोई लाइफ जैकेट नहीं ढूंढ पा रहे थे।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...