12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यहेमंत सोरेन तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री, जेल से रिहाई के...

हेमंत सोरेन तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री, जेल से रिहाई के बाद ली शपथ

Published on

रांची,

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज राजभवन में झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है.

JMM ने पहले कहा था कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा सूबे में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद हेमंत सोरेन 7 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन बाद में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने फैसला किया कि हेमंत सोरेन गुरुवार (आज) शपथ लेंगे.

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शपथ ग्रहण से पहले X पर पोस्ट कर कहा कि वक्त बदलेगा और हम आपके सामने फिर उपस्थित होंगे. लोकतंत्र की अंततः जीत हुई. 31 जनवरी 2024 से शुरू हुए अन्याय को अब सही मायनों में न्याय मिलने की शुरुआत हुई है.

हेमंत सोरेन ने पहली बार 13 जुलाई 2013 को सीएम पद की शपथ ली थी. अपने पहले कार्यकाल में वह 1 साल 168 दिन तक इस पद पर रहे थे. हेमंत सोरेन ने दूसरी बार 29 दिसंबर 2019 को सीएम पद की शपथ ली थी. वह 4 साल 188 दिन तक इस पद पर रहे, लेकिन मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें इसी साल की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया गया था. गिरफ्तारी से पहले हेमंत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. हाल ही में वह जमानत पर रिहा हो गए थे. अब उन्होंने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली है.

PTI के मुताबिक झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि हेमंत सोरेन के आवास पर गठबंधन सहयोगियों की बैठक की एक मीटिंग हुई थी, इस बैठक में यह फैसला लिया गया था. चंपई सोरेन ने बुधवार (3 जुलाई) को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल राधाकृष्णन से मुलाकात की. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आरजेडी के मंत्री सत्यानंद भोक्ता और भाकपा (माले)-एल के विधायक विनोद सिंह शामिल थे. गांडेय से विधायक और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...