8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्य'सोने' सी चमकी पुलिसवालों की ईमानदारी, ट्रेन में मिली 3 लाख की...

‘सोने’ सी चमकी पुलिसवालों की ईमानदारी, ट्रेन में मिली 3 लाख की चेन मालिक को लौटाई, बोले- हमारे लिए मिट्टी

Published on

सहारनपुरः

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की आगरा यूनिट के दो पुलिसकर्मियों ने अपनी ईमानदारी से हर किसी का दिल जीत लिया है। इंसानियत पर विश्वास और मजबूत करने वाले उनके काम की हर कोई सराहना कर रहा है। दरअसल, दोनों इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें ट्रेन में किसी की सोने की चेन गिरी पड़ी मिली। 50 से 60 ग्राम वजनी उस चेन की कीमत कम से कम 3 लाख रुपये होगी। चेन मिलने के बाद दोनों ने एक कोच से दूसरे कोच में जाकर उसके मालिक की तलाश की। बाद में टीटीई की मदद से उन्होंने उस व्यक्ति को खोज निकाला, जिसकी यह चेन थी।

इस घटना के बारे में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर सचिन कौशिक नाम के एक पुलिसकर्मी ने शेयर किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘STF की आगरा यूनिट के इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा और हेड कान्स्टेबल अंकित गुप्ता सरकारी काम से इंदौर-अमृतसर ट्रेन से सहारनपुर जा रहे थे। रात में लगभग 9 बजे जब वो वॉशरूम गए तो वॉशरूम के बाहर उन्हें एक गोल्ड चेन पड़ी मिली। वहां कोई मौजूद नहीं था। जब वे उसे लेकर अपने कोच में आए तो हेड कॉन्स्टेबल अंकित गुप्ता को बताया कि ये चेन मिली है। इसका वजन भी करीब 40 से 50 ग्राम लग रहा है। ये जिसकी भी होगी, वो बहुत परेशान होगा। अंकित और इन्स्पेक्टर साहब बगल वाले कोच में यात्रियों से पूछने गए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।’

मेरे लिए तो मिट्टी है
सचिन ने आगे लिखा, ‘ट्रेन जब दिल्ली पहुंची तो इंस्पेक्टर साहब और अंकित गुप्ता उससे भी अगले कोच के गेट पर खड़े होकर उतरने वाले यात्रियों से पूछने लगे। किसी यात्री ने तो नहीं बताया लेकिन TTE ने उनकी बात सुन ली। उन्होंने बताया कि एक यात्री ने मुझे कहा था कि मेरी गले की चेन कहीं गिर गई है। वो शायद अगले वाले कोच में बैठे हैं। दोनों लोग अगले कोच में गए और पूछा तो चेन के मालिक मिल गए। बहुत घबराए और परेशान थे। उन्हें बताया कि आपकी चेन मेरे पास है, लेकिन आप कोई ऐसा सबूत दिखा दीजिए जिससे मुझे यकीन हो जाए कि चेन आपकी ही है।’ गोपाल नाम के व्यक्ति को जब उनकी चेन वापस मिली तो वे काफी खुश नजर आए। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया। सोने की चेन लौटाते हुए यतींद्र शर्मा ने कहा कि उनके लिए तो यह मिट्टी जैसा है। इस दौरान ट्रेन में मौजूद लोग पुलिस वालों की ईमानदारी के कायल हो गए।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...