11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यजलगांव में ऑनर किलिंग… लव मैरिज से नाराज था रिटायर्ड पुलिस अफसर,...

जलगांव में ऑनर किलिंग… लव मैरिज से नाराज था रिटायर्ड पुलिस अफसर, गोली मारकर बेटी की कर दी हत्या

Published on

जलगांव,

महाराष्ट्र के जलगांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां लव मैरिज से नाराज एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पिता ने अपनी बेटी और दामाद पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी पिता की जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना जलगांव के चोपड़ा तहसील के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर नगर इलाके की है. यहां शनिवार रात एक हल्दी कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई. मृतका की पहचान 25 वर्षीय तृप्ति अविनाश वाघ के रूप में हुई है, जो पुणे के कोथरुड की रहने वाली है. तृप्ति का पति 26 वर्षीय अविनाश ईश्वर वाघ गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए जलगांव के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

तृप्ति वाघ ने अपने अविनाश से लव मैरिज की थी, लेकिन तृप्ति के पिता सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी 55 वर्षीय किरण अर्जुन मांगले इस शादी से नाराज थे. शादी के बाद तृप्ति अपने पति के साथ पुणे में रह रही थी.

एक हल्दी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तृप्ति और अविनाश पुणे से चोपड़ा आए थे. इसी बीच शनिवार रात करीब 10:15 बजे तृप्ति के पिता किरण मांगले ने लाइसेंसी बंदूक से बेटी और दामाद पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इससे तृप्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अविनाश पीठ और हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

फायरिंग के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने आरोपी किरण मांगले की पिटाई कर दी, बाद में पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया.मृतका तृप्ति वाघ की सास प्रियंका ईश्वर वाघ की शिकायत पर चोपड़ा सिटी पुलिस स्टेशन में आरोपी किरण मांगले और उसके बेटे निखिल किरण मांगले के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

तृप्ति वाघ का शव चोपड़ा उप-जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. अविनाश वाघ और घायल आरोपी किरण मांगले को इलाज के लिए जलगांव सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने मौके से लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...