12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यठाणे में खौफनाक वारदात: तीन मजदूरों ने बेरहमी से की साथी की...

ठाणे में खौफनाक वारदात: तीन मजदूरों ने बेरहमी से की साथी की हत्या, सभी फरार

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में तीन निर्माण मजदूरों पर अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है.दरअसल, सोमवार सुबह खडवली गांव के एक स्थानीय निवासी ने एक खेत में खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी. शव की पहचान सागर सुरेश गोठाडे के रूप में हुई, जो पिछले पंद्रह दिनों से तीन अन्य मजदूरों के साथ एक टिन शेड में किराए पर रह रहा था. ये सभी मजदूर नासिक के रहने वाले थे और समृद्धि हाईवे पर दीवार निर्माण के काम में लगे थे.

मृतक को बेरहमी से मारा गया
पुलिस के अनुसार, मृतक सागर के सिर पर कई बार चाकू से वार किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शव मिलने के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या के मामले में पुलिस ने विशाल, बद्री और गणेश नाम के तीन मजदूरों को मुख्य संदिग्ध माना है, जो घटना के बाद से फरार हैं. हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर लिया और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...