10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यरील बनाने से रोकने का खौफनाक अंजाम, पति के डांटने पर ट्रेन...

रील बनाने से रोकने का खौफनाक अंजाम, पति के डांटने पर ट्रेन के आगे कूदी पत्नी, 7 महीने पहले हुई थी शादी

Published on

महोबा

उत्तर प्रदेश के महोबा में पति के रील बनाने के लिए मना करने से नाराज नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। सात माह पूर्व ही मृतका का विवाह हुआ ऐसे में उसके आत्महत्या करने से परिजनों में कोहराम मच गया है।पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

दरअसल पूरा मामला जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के जुखा इलाके का है। जहां रील की सनक रियल जिंदगी में इस कदर भारी पड़ी कि नवविवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर डाली। सात माह हुई शादी की खुशियां रील बनाने के चक्कर में मातम में बदल गयी। कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के लाड़पुर गांव में रहने वाला सफीक का विवाह सात माह पूर्व जुलेखा के साथ हुआ था। शादी के बाद वह नवविवाहित पत्नी के साथ जनपद मुख्यालय के जुखा इलाके में किराए से कमरा लेकर निवासअंडे का ठेला लगा परिवार का भरण पोषण का करता है।

नवदंपती के लिए रील बना अभिशाप
विवाह के बाद नवविवाहित दंपति का जीवन खुशी खुशी व्यतीत हो रहा था। मगर इनके खुशमय वैवाहिक जीवन में रील अभिशाप बन गया। बताया जाता है की शादी के बाद से जुलैखा पति को कम समय देती थी और इंस्टाग्राम में फिल्मी गानों में रील बनाया करती थी। जिसको लेकर वह ज्यादा व्यस्त रहती थी। जहां यही रील बनाना पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण बन गया।

खाना की जगह बना रही थी रील
पति शफीक ने बताया कि बीती रात वह अंडे का ठेला लगाकर घर वापस लौटा तो पत्नी खाना बनाने की जगह पर इंस्टाग्राम में रील बना रही थी तो उसने उसे रील बनाने के लिए मना किया। इस पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जहां खाना के बाद दोनों सोने के लिए लेट गए। मगर अचानक देर रात पत्नी जुलेखा घर से गायब हो गई। पत्नी के घर पर न मिलने पर उसकी तलाश की। सुबह तक पत्नी का कोई पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी।

मामले की हो रही जांच
शुक्रवार को महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षिप्त अवस्था में नवविवाहिता का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पति शफीक के अनुसार रील बनाने से मना करने पर उसकी पत्नी ने नाराज होकर ट्रेन से कटकर अपनी जान दी है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह का कहना है मामले में जांच की जा रही है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...