10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यउन्नाव में भीषण हादसा, हाईवे पर खराब खड़ी रोडवेज बस से टकराई...

उन्नाव में भीषण हादसा, हाईवे पर खराब खड़ी रोडवेज बस से टकराई कार, 2 की मौत, 3 घायल

Published on

उन्नाव,

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस और कार में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कार सवार सभी लोग दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे.

यह घटना औरास थाना इलाके के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस की है, जहां सुबह दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार सेंट्रो एक्सप्रेस-वे पर खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई, जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन महिलाएं घायल हो गईं. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है.

दिल्ली से वापस लौट रहे थे कार सवार
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के सिकरोरी के रहने वाले लुकमान कार से अपनी मां महर जहां और बहन रूही, सबीना और मारूफ के साथ दिल्ली दवा लेने गए थे. दिल्ली से लखनऊ लौटते समय उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मथुरा डिपो की खराब खडी रोडवेज बस में पीछे से कार जोरदार टकरा गई, हादसे में मारुफ और लुकमान की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं महर जहां, रूही और सबीना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.

मां के इलाज के लिए गए थे दिल्ली
मृतक के परिजन ने बताया कि भाई लुकमान अपनी मां को इलाज के लिए बहन रूही और मारूफ के साथ सेंट्रो कार से दिल्ली गए हुए थे. तभी लौटते वक्त औरास थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खराब खड़ी रोडवेज बस से उनकी कार टकरा गई, जिसमें भाई और मारूफ की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत तीनों लोग घायल हो गए. उनका कहना है कि हाईवे पर खराब खड़ी गाड़ियों को वहां से हटवा लिया जाए जिससे यह हादसे आगे से किसी के साथ न हो

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...