9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यदेहरादून के विकासनगर में भीषण सड़क हादसा, बस और लोडर की टक्कर...

देहरादून के विकासनगर में भीषण सड़क हादसा, बस और लोडर की टक्कर में 2 की मौत, 14 घायल

Published on

देहरादून,

देहरादून जिले के विकासनगर मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यह हादसा उस समय हुआ जब एक सवारी बस देहरादून से विकासनगर की ओर जा रही थी और सामने से आ रहे एक लोडर वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई.

हादसा सहसपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास हुआ. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, टक्कर के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे. घायलों को रेस्क्यू कर तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में रेफर किया गया. वहीं, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है.

सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया. वहीं, स्थानीय प्रशासन ने घायलों के परिजनों को सूचना देने और उनके इलाज की व्यवस्था में सहयोग किया. फिलहाल, पुलिस पूरे हादसे की जांच में जुटी है. यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार थी, ब्रेक फेल हुआ या फिर किसी अन्य तकनीकी खराबी से यह हादसा हुआ.

उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि सभी घायलों का इलाज उच्च स्तरीय अस्पताल में चल रहा है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...